महानदी में नाव पलटने से सात की मौत, 48 लोगों को निकाला सुरक्षित, लापता की खोज जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

झारसुगुडा 20 अप्रैल 2024। ओडिशा के झारसुगुडा में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां की महानदी में नाव पलट गई। नाव में तकरीबन 50 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 48 लोगों को बचाया जा चुका है। अब तक लगभग सात लोगों का शव बरामद किया जा चुका है रेस्क्यू टीम राहत कार्य में बची हुई है। जिसकी नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को महानदी से एक नाव पाथरसेनी कुडा से बरगढ़ जिले के बंजीपल्ली की ओर 50 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही थी। जैसे की नाव झारसुगुडा के सारदा घाट के पास पहुंची, वह अचानक से पलट गई। नाव में बैठे लोग नदी में डूब गए, खुद को बचाने की कोशिश करने लगे, कुछ बचाव के लिए चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर उस क्षेत्र में मौजूद मछुवारे उनको बचाने के लिए पहुंचे। लगभग 30 से ज्यादा लोगों को मछुवारों ने बचाया।

सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा रैपिड एक्शन फोर्स पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा लोगों को ढूंढकर बचाया गया। बचाव कार्य के दौरान अब तक सात लोगों का शव बरामद किया जा चुका है।  रेस्क्यू टीम के मुताबिक अब तक लगभग 48 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू टीम के साथ स्कूबा गोताखोरों को भी लगाया गया है। स्कूबा गोताखोर और रेस्क्यू टीम की खोज जारी है।

मुआवजे का किया ऐलान
घटना के मुख्यमंत्री ने इस पर शोक व्यक्त किया है। ओडिशा सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी ने पोस्टर जारी कर पूछा- कांग्रेस के ये राज्यसभा सांसद लापता, कहां गया इनके सांसद निधि का पैसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सियासत जारी है। भाजपा और कांग्रेस में पोस्टरवार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी ने आज शनिवार को पोस्टर जारी कर पूछा है कि छत्तीसगढ़ कोटे के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी, […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत