‘संदीप घोष ही मुख्य साजिशकर्ता है’, आरजी कर की घटना पर भाजपा नेता बोले- अभी और खुलासे होंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 07 सितंबर 2024। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शुक्रवार को ही सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में संदीप घोष के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब इसे लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा है कि ‘आरजी कर मामले में संदीप घोष को लेकर जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उससे पता चलता है कि वह लंबे समय से रैकेट में शामिल था। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी तो और भी नाम सामने आएंगे। संदीप घोष ही आरजी कर के भ्रष्टाचार और हिंसा के मामले में मुख्य साजिशकर्ता है।’

सुप्रीम कोर्ट से भी संदीप घोष को लगा झटका
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लग चुका है, जब सुप्रीम कोर्ट ने संदीप घोष की याचिका खारिज कर दी। संदीप घोष ने आरजी कर भ्रष्टाचार मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पक्षकार बनने का अधिकार नहीं है। मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के मामले में ईडी ने बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक आलीशान बंगले का पता लगाया है। यह दो मंजिला बंगला डॉ. संदीप घोष और उनकी पत्नी संगीता घोष के नाम पर है।  

पूर्व उपाधीक्षक ने लगाए थे संदीप घोष पर गंभीर आरोप
आरजी कर मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल रहने के दौरान संदीप घोष पर वित्तीय गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। ये आरोप आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने लगाए थे। अख्तर अली ने अपनी शिकायत में संदीप घोष पर अस्पताल में लावारिस शवों की तस्करी, बायो-मेडिकल कचरे के निपटान में भ्रष्टाचार, निर्माण निविदाओं में भाई-भतीजावाद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बीते माह डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में भी 

Leave a Reply

Next Post

रॉकेट हमले के बाद सुरक्षा बल अलर्ट, उग्रवादियों के तीन बंकर तबाह किए, तलाशी अभियान जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 07 सितंबर 2024। मणिपुर में उग्रवादियों के रॉकेट और ड्रोन्स से हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले में उग्रवादियों के तीन बंकर्स को नष्ट किया है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन