निजी अस्पतालों में बनाए जाएंगे कोविड केयर वार्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कोरोना मरीजों का उपचार जिले में बेहतर तरीके से करने के लिए

कलेक्टर ने ली निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स (आई.एम.ए.) की बैठक

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 07 सितंबर 2020। अब जिले के निजी अस्पतालों में भी कोविड केयर वार्ड बनाए जाएंगे। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आज आई.एम.ए. और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर कोविड 19 के इलाज में सहयोग की अपेक्षा की। सुबह 11.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए उनका इलाज जिले में ही संभव हो, इसके लिए निजी अस्पतालों के एक-एक वार्ड को चिन्हांकित कर कोविड केयर वार्ड बनाए जाएगा। संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों को जल्द से जल्द चिकित्सीय सुविधा मुहैय्या कराकर मौत की आशंका को कम किया जा सके, इसके लिए भी निजी अस्पताल से कोविड केयर वार्ड बनाना आवश्यक है। कलेक्टर ने इसके लिए स्वास्थ्य अमले को जिले के ऐसे निजी अस्पताल, जहां 20 या उससे अधिक बिस्तर हैं, उनमें से चिन्हांकन कर कोविड केयर वार्ड बनाने कहा है।

इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग का जिला स्तरीय समिति अगले दो दिनों में इन अस्पतालों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्था देखेगी, ताकि उसे कोविड केयर वार्ड के रूप में तब्दील किया जा सके। इसके साथ ही इन अस्पतालों में उपचार और मरीज को संभालने के लिए तय प्रोटोकॉल सम्बन्धी प्रशिक्षण वहां के स्टाफ, नर्स, पैरामेडिक्स को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी सुरक्षात्मक उपाय करते हुए, पीपीई किट पहन कर कोविड के मरीजों का इलाज करने पर बल दिया। बताया गया कि इसके लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड से भी मरीज का इलाज किया जा सकेगा। इसके अलावा राज्य शासन ने जिलों में उपलब्ध निजी अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को ध्यान में रख तीन श्रेणियों में रखा है, धमतरी जिला बी श्रेणी में रखा गया है। इस आधार पर जिले के लिए दर तय किया गया है। यहां अगर निजी अस्पताल में आंशिक लक्षण वाले मरीज का आइसोलेशन बेड में इलाज किया जाएगा, तो उस के लिए प्रतिदिन का दर 4960, गंभीर मरीज जिन्हें आईसीयू की जरूरत है उनके के लिए 8000, बहुत गंभीर मरीज जिन्हें आईसीयू और वेंटिलेटर की आवश्यकता है 11200 रुपए का दर तय किया गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी डॉक्टर्स से अपेक्षा की है कि वे रोज दिन में एक बार कोविड केयर वार्ड का भ्रमण करेंगे और अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी के तुर्रे ने बताया कि बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है बशर्ते उनके घर पर बेडरूम में टॉयलेट-बाथरूम अटैच हो। बाकि गंभीर मरीज को अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। मौके पर उपस्थित डॉक्टर्स ने सहयोग करने की सहमति दी। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल सहित चिकित्सक उपस्थित थे।              

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान:प्रॉपर्टी की खरीद और बिक्री पर अब 3% की बजाय सिर्फ 1% सेस लगेगा

शेयर करेपहले स्टाम्प ड्यूटी पर 3% ली जाती थी, लेकिन अब सिर्फ 1% से लिया जाएगा यह ऑफर सिर्फ शहरी क्षेत्रों में 31 दिसंबर 2020 तक ही जारी रहेगा, इसे 1 साल पहले बढ़ाया था छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 07 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार दोपहर एक बड़ी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान