मनेन्द्रगढ़ विधानसभा : “हमारी लड़ाई कांग्रेस से है प्रत्याशी से नही है” भाजपा प्रत्याशी हमारी लड़ाई कांग्रेस प्रत्याशी से भी है आखिर इतना कहने से क्यों कतरा रहे हैं जबकि प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा था “भाजपा प्रत्याशी हमारे लिए कोई चुनौती नही है” , इधर दोनो ने ही शुक्रवार को नामांकन फार्म जमा किया।

SAZID
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ मो. साजिद खान

एमसीबी (सरगुजा) छत्तीसगढ़ — कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किया। नामांकन जमा करने में कांग्रेस प्रत्याशी अधिवक्ता रमेश सिंह के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत , कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत , नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

               भाजपा प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल ने भी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन फार्म जमा किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ भैय्यालाल राजवाड़े उपस्थित रहे। भैय्यालाल राजवाड़े स्वयं बैकुंठपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

                             शुक्रवार को नामांकन फार्म जमा करने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस से है प्रत्याशी से नही है। जबकि बीते रविवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा था कि भाजपा प्रत्याशी हमारे लिए कोई चुनौती नही है, पिछली बार भी वह चुनाव हार गए थे हमारे संगठन में जो नया नया व्यक्ति आया था उससे वह चुनाव हार गए थे। आज तो संगठन में मै पिछले 45 साल से कार्य कर रहा हूं। कांग्रेस पार्टी का प्रभाव जो खडगवां क्षेत्र में सबसे ज्यादा है वो अपने क्षेत्र से हारेंगे, चिरिमिरी और मनेन्द्रगढ़ से उनके जीतने का कोई प्रश्न ही नही है। कांग्रेस पार्टी पूरे विधानसभा में काफी मतों से विजयी होगी। शुक्रवार को नामांकन फार्म जमा करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह ने मीडिया से कहा कि माहौल देखकर लग रहा है कि चारों तरफ कांग्रेस है। किसी की कोई नाराजगी नही है। महापौर जी के साथ आज उनके पार्षद सभी नामीनेशन में शामिल हुए हैं।            

                       

गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस और भाजपा तो हमेशा ही हर जगह और कई जगह चुनावी मुकाबले में आमने सामने होते हैं। जिसमें दोनो ही पार्टियों के प्रत्याशी आमने सामने मुकाबले में रहते हैं। लेकि‍न यहां प्रत्याशी लड़ाई (मुकाबले) में नही है बल्कि पार्टी है। इस नेरेटीव से भाजपा प्रत्याशी को कितना लाभ मिलेगा यह तो वही समझ सकते हैं ! जबकि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के आमजन अच्छे से जानते हैं कि वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक की कितनी तनातनी इसी विधानसभा में अभी बीते हाल ही में गुजरी है। तो यहां पर प्रत्याशी से मुकाबला न होकर पार्टी से है कहना, क्या यह भय बोध के संशय को प्रकट करता है ?

Leave a Reply

Next Post

सोहा अली खान, अनीस बज़्मी ने रियाज गांगजी के ब्रांड लिबास के लिए बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में किया रैम्प वॉक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 31 अक्टूबर 2023। आज जिस तरह दुनिया में जंग और हिंसा का माहौल है ऐसे हालात में विश्व शांति की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसी थीम पर फैशन जगत की मशहूर डिजाइनर जोड़ी रेशमा और रियाज गंगजी के साथ अमन गांगजी के परिचित डिजाइनर ब्राण्ड […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग