भाजपा ही छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे, बेटियो को सम्मान देकर संसद भेजती है : देवलाल ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 फरवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमने बनाया और हम ही सँवारेंगे। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के प्रखर आदिवासी नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह को नामित करने का स्वागत करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि श्री सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर यह बता दिया है कि भाजपा छत्तीसगढ़ के माटी पुत्रों को राज्यसभा में भेजकर उनको सम्मानित करने का काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने तीखे लहजे में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी और छत्तीसगढ़ियावाद का राजनीतिक पाखंड रच रहे तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के आला नेतृत्व ने प्रदेश के माटी पुत्रों को तिरस्कृत कर आयातित नेताओं केटीएस तुलसी, राजीव शुक्ला, रंजीता रंजन जैसे बाहरी लोगों को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजा। इस सबके लिए कांग्रेस को लोगों को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी पड़ेगी कि ऐसे लोगों को उन्होंने राज्यसभा भेजा, जिनका उनके अपने पूरे कार्यकाल में छत्तीसगढ़ से कभी कोई सरोकार नहीं रहा। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा में बड़े नेताओं के अलावा छोटे से छोटे कार्यकर्ता को उनके समर्पण, लगन और मेहनत को सम्मान देकर बड़ा से बड़ा पद दिया जाता है। यहां परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा ने देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपति मूर्मू को बनाया और अब छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बनाया,राज्य सभा के लिए छत्तीसगढ़ के एक आदिवासी सपूत को नामित कर बता दिया है छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया का विकास भाजपा ही कर सकती है।

Leave a Reply

Next Post

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने किया पथराव, ड्रोन से दागे गए आंसू गैस के गोले, हालात तनावपूर्ण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 13 फरवरी 2024। पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान