आमिर खान की बेटी की बॉयफ्रेंड से दिखीं नजदीकियां, बोलीं- लॉकडाउन के लिए तैयार हूं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई। आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार करती हैं। जाहिर है आमिर खान की बेटी हैं तो उनकी चर्चा भी होनी है। अब आइरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ एक कोजी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दोनों के बीच नजदीकियां साफ देखी जा सकती हैं।

लॉकडाउन के लिए तैयार

आइरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी पोस्ट की। इसमें वह और नुपूर एक दूसरे की ओर देख रहे हैं। आइरा कैप्शन में लिखती हैं- ‘लॉकडाउन के लिए तैयार।‘ इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

वैलेंटाइंस डे पर किया था इजहार
इस साल वैलेंटाइंस डे के मौके पर आइरा ने नुपूर के साथ तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था- ‘वैलेंटाइन, ड्रीम बॉय। तुमसे वादा करना एक सम्मान की तरह है।‘ इसके अलावा अपने कजिन की शादी में भी आइरा बॉयफ्रेंड को साथ लेकर पहुंची थीं।

नाम का सही उच्चारण बताया

आइरा ने हाल ही में एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उनके नाम को सही तरीके से कैसे बोलना है। इसके साथ ही वह कहती हैं कि जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उन्हें जुर्माना भी देना होगा। आइरा कहती हैं कि ‘मेरा नाम लेकर मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं। वह सभी मुझे इरा कहते हैं। अब मैंने बताने का फैसला किया है कि मेरा नाम आइरा है। जैसे आई और रा। इसके बाद अगर किसी ने मुझे इरा कहा उसे पांच हजार रुपये जमा करने होंगे जो मैं महीने या साल के आखिर में दान कर दूंगी। हर कोई मुझे इरा कहकर बुलाता है। प्रेस, मीडिया और आप सभी लोगों के लिए यह आइरा है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2021: विराट कोहली की सेना पर अकेले भारी पड़ सकता है मुंबई इंडियंस का यह बल्लेबाज, जमकर कर रहा है तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होना जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आमना-सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। दोनों ही टीमें कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान