नहीं रहे मलयालम के ‘खूंखार विलेन’ कजान खान, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 जून 2023। पिछले कुछ दिनों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौत के आगोश में समा गए। हाल ही एक सड़क दुर्घटना में ‘असुरन’ फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर की मौत हो गई थी, और अब मलयालम एक्टर कजान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। कजान खान के निधन की जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर एनएम बदूशा ने फेसबुक पर दी। एनएम बदूशा ने कजान खान की एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की थी। कजान के निधन की खबर सुनकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई स्टार्स उनके निधन की खबर सुकर शॉक्ड में है और कईयों ने शोक व्यक्त किया। सीआईडी मूसा, द डॉन और इवान मैरीडरमन जैसी फिल्मों में कजान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले दिलीप ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

1992 में कजान खान ने शुरू किया था करियर

कजान खान ने 1992 अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पहली बार तमिल फिल्म सेंथमीज पाट्टू में नजर आए थे। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया। पर्दे पर उन्हें विलेन के रोल में देखकर कई लोग खौफ खा जाते थे। उन्होंने मलयालम के अलावा कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, कजान को मलयालम इंडस्ट्री में ज्यादा पसंद किया जाता था। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों जैसे गंधर्वम, द किंग, वर्नापाकिट्टू, सीआईडी मूसा, द डॉन, मायामोहिनी, इवान मर्यादरमन, राजाधिराजा, लैला ओ लैला में शानदार काम किया। उनके किरदारों की लोग आज भी तारीफ करते हैं।

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आए कजान खान

आपको बता दें कि 1992 में करियर की शुरुआत करने वाले कजान खान को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म लैला ओ लैला में देखा गया था। इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। उन्होंने अपने करियर में कभी भी ब्रेक नहीं लिया था। बता दें कि सालों से गुमनाम जिंदगी गुजार रहे कजान की अचानक आई मौत की खबर से सभी शॉक्ड हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में राहुल गांधी की ट्रक ड्राइव, लगवाया सिद्धू मूसेवाला का गाना...ड्राइवर की कमाई सुन रह गए दंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वांशिगटन 13 जून 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। हाल ही में वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की यात्रा उन्होंने एक ट्रक से की। इस दौरान राहुल ने ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल से बातचीत भी की। राहुल ने इस […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान