यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 11 नवंबर 2026। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तीसरे मोर्चे की एंट्री हो गई। चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। बताया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कल लखनऊ में की जाएगी। गठबंधन की योजना प्रदेश की 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

यूपी का चुनाव अभी तक भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच माना जा रहा है पर औवैसी-चंद्रशेखर के दलों के गठबंधन के एलान के बाद राज्य में नये राजनीतिक समीकरण पैदा हो सकते हैं। इस नए मोर्चे में कुछ अन्य छोटे दल भी शामिल हो सकते हैं। इसके पहले, ओवैसी ने यूपी में इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी जिस पर अखिलेश यादव ने इन्कार कर दिया था। इस गठबंधन के जरिये प्रदेश के दलितों और मुस्लिमों के 40 फीसदी वोटबैंक को एकजुट करने का प्रयास किया जा सकता है जिससे इंडिया गठबंधन के सामने चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। ओवैसी ने चुनाव को लेकर प्रचार भी शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी गठबंधन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसका एलान बुधवार को लखनऊ में होगा।

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद नगीना से सांसद हैं। वह प्रदेश में दलितों के बीच लगातार अपनी पैठ मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के कमजोर होने का फायदा समाजवादी पार्टी भी उठाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में ओवैसी, चंद्रशेखर आजाद और अन्य छोटे दलों का गठबंधन प्रदेश में नए समीकरण पैदा करने के साथ ही इंडिया गठबंधन के सामने चुनौती पेश कर सकता है।

हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का प्रदेश में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। मुस्लिम समाज ने सपा के पक्ष में रुझान दिखाया था।

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल

शेयर करेकांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इस्राइल, 11 नवंबर 2026। इस्राइल की डिफेंस कंपनी ‘रफेल’ (रफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स) ने बुधवार सुबह एक नई लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल ‘सुपर आइस’ का अनावरण किया। अपने पिछले वर्जन की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली वारहेड […]

You May Like

मुक्केबाज लैरेनलाकपाम मीतेई ने फाइनल में बनाई जगह....|....अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला....|....आईपीएल: हार्दिक-अर्शदीप से पहले भी हुए बड़े ट्रेड....|....चौथे-पांचवें मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा बदलाव....|....मेटा पर ब्राजील में 12.58 करोड़ जुर्माना....|....बाजार में लगातार नौवें दिन तेजी....|....एनवीडिया में नेतृत्व संकट: जेन्सन हुआंग की जगह सीएफओ कोलेट क्रेस संभालेंगी कमान?....|....ट्रंप-नेतन्याहू के बीच तीखी बहस का दावा: फोन पर बातचीत चिल्लाने तक पहुंची....|....गाजा में फिर बरसे इस्राइली बम....|....विदेश में नौकरी के नाम पर 1.63 करोड़ की ठगी