बस्तर दशहरा की सबसे खास रस्म पूरा कर पीहू ने निभाई 600 साल पुरानी परंपरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कांटों से बने झूले पर लेट कर दशहरा पर्व पर रथ यात्रा की दी अनुमति

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 26 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की सबसे खास रस्म काछनगादी रविवार देर शाम अदा की गई। इस दौरान पनका जाति की 6 साल की कन्या पीहू पर काछन देवी सवार हुईं। उन्होंने बेल के कांटों से बने झूले पर लेट कर बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव को दशहरा पर्व पर रथ यात्रा की अनुमति दे दी है। इसके बाद दशहरा पर्व की खास रस्में मनाने की शुरुआत हो जाएगी। पर्व के लिए देवी मां की अनुमति लेनी की यह परंपरा करीब 610 साल पुरानी है। जगदलपुर के भंगाराम चौक स्थित काछनगुड़ी में यह परंपरा निभाई गई है। इस दौरान मंदिर के पुजारी सहित समिति के लोगों ने विधि-विधान से देवी की पूजा-अर्चना की। इसी गुड़ी में पहली कक्षा में पढ़ने वाली पनका जाति की पीहू श्रीवास्तव ने करीब 9 दिनों तक देवी की अराधना की थी और उपवास भी रखा था। पीहू ने पहली बार इस परंपरा को निभाया है। इससे पहले पनका जाति की ही एक अन्य कन्या अनुराधा ने करीब 5 से 6 सालों तक इस परंपरा को निभाया था। 

22 सालों से रस्म निभा रही पनका जाति की कन्या
बस्तर दशहरा में अधिकांश जाति के और गांव के लोगों के लोग दायित्व और परंपरा निभाते हैं। जैसे झारउमर और बेड़ाउमर गांव के लोगों को ही रथ निर्माण करने की अनुमति है। उसी तरह पिछले 22 सालों से पनका जाति की ही कन्या काछनगादी की रस्म अदा कर रही है। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने कहा कि, माटी पुजारी होने के नाते मैं इस रस्म को पूरी करने के लिए उपस्थित होता हूं। दशहरा मनाने माता से अनुमति मांगता हूं। माता आशीर्वाद देतीं हैं कि बस्तर दशहरा निर्विघ्न और बिना किसी बाधा के हो। 

काछनदेवी को रण की देवी माना जाता है
जानकार बताते हैं कि बस्तर महाराजा दलपत देव ने काछनगुड़ी का जीर्णोद्धार कराया था। काछनदेवी को रण की देवी भी कहा जाता है। पनका जाति की महिलाएं धनकुल वादन के साथ गीत भी गाती हैं। हर साल बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव काछनगुड़ी पहुंचते हैं। फिर, देवी से दशहरा मनाने की अनुमति लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर देवी अनुमति नहीं देंगी तो दशहरा नहीं मनाया जा सकेगा। हालांकि सदियों से चली आ रही इस परंपरा में ऐसा कभी नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में सिटी बसें आज से शुरू : नवरात्रि के पहले दिन महिलाएं फ्री में करेंगी सफर; सभी बसों का रूट और नंबर तय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार से एक बार फिर सिटी बस सेवा का संचालन शुरू हो रही है। इस सेवा से शहर के साथ ही आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। नवरात्रि का पहला दिन होने के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान