मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने जीता खिताब, करीब तीन दशक बाद ब्राजील को हराकर बना चैंपियन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जुलाई 2021। अर्जंटीना ने कोपा अमेरिका 2021 के फाइनल मुकाबले में ब्राजील को हराकर इतिहास रच दिया है। मेसी के शानदार प्रदर्शन पर अर्जेंटीना इंटरनेशनल लेवल पर पहला बड़ा खिताब जीता। अर्जेंटीना ने 1993 के बाद पहली बार कोपा अमेरिका का खिताब जीता है। अर्जेंटीना ने फाइनल में ब्राजील को 1-0 से शिकस्त दी है। अर्जेंटीना के साथ लियोनेल मेसी की यह पहली बड़ी ट्रॉफी है। 

मैच खत्म होने के बाद मेसी की आंखों में आंसू थे। वह घुटने के बल बैठ गए और हाथों से अपने चेहरे को ढक लिया। इसके बाद टीम के अधिकतर साथी जश्न मनाने के लिए उनकी ओर दौड़े और उन्हें हवा में उछाल दिया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मेसी ने ट्रॉफी को चूमा और फिर हवा में उठा दिया। रियो दि जिनेरियो के मराकाना स्टेडियम में मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में एंजेल डि मारिया ने दागा। रोड्रिगो डि पॉल ने मारिया की तरफ लंबा पास दिया। तैंतीस 33 साल के इस अनुभवी स्ट्राइकर ने लेफ्ट बैक रेना लोडी की खराब डिफेंडिंग का फायदा उठाते हुए गेंद को अपने कब्जे में लिया और गोलकीपर एडरसन को छकाते हुए अर्जेन्टीना को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई। अर्जेन्टीना ने इस तरह 1993 से चले आ रहे खिताब के सूखे को खत्म किया।

टूर्नामेंट में ब्राजील के खिलाफ यह सिर्फ तीसरा गोल था। नेमार ने खूबसूरत ड्रिबल और पास का नजारा पेश करके ब्राजील को बराबरी दिलाने की कोशिश की लेकिन मेजबान टीम के स्ट्राइकर अर्जेन्टीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को बामुश्किल परेशान कर पाए। कोच टिटे की ब्राजील टीम ने कोपा अमेरिका के पिछले पांच मुकाबले जीते थे और सभी में गोल दागे थे। मेसी को मलाल रहेगा कि टूर्नामेंट में पिछले मुकाबलों की तरह फाइनल में भी वह प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने हालांकि टूर्नामेंट के दौरान चार गोल किए और पांच गोल करने में मदद की। मेसी को 88वें मिनट में गोल करने का शानदार मौका मिला। उन्हें सिर्फ ब्राजील के गोलकीपर को छकाना था लेकिन एडरसन ने उन्हें रोक दिया।

अर्जेन्टीना के कोच लियोन स्केलोनी ने हैरान करते हुए सेमीफाइनल में कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में हराने वाली टीम की शुरुआती एकादश में पांच बदलाव किए। उन्होंने गोंजेलो मोंटिएल, क्रिस्टियन रोमेरो, मार्कोस एकुना, लिएंड्रो पेरेडेस और डि मारिया को शुरुआत एकादश में नाहुएल मोलिना, निकोलस टेगलियाफिको, गुइडो रोड्रिग्ज और निकोलस गोंजालेज की जगह मौका दिया। ब्राजील ने हालांकि अपनी शुरुआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। यह खिताब अर्जेन्टीना के लिए राहत है जिसने अपना पिछला बड़ा खिताब तब जीता था जब मेसी सिर्फ छह साल के थे। रियो में शनिवार का खिताब अर्जेन्टीना का 15वां कोपा अमेरिका खिताब है। अर्जेन्टीना की टीम टूर्नामेंट में अजेय रही और उसने उरूग्वे के रिकॉर्ड की बराबरी की। ब्राजील ने नौ बार यह खिताब जीता है।

मेसी ने बार्सीलोना के साथ कई खिताब जीते लेकिन 2007, 2015 और 2016 में कोपा अमेरिका के फाइनल में पहुंचने के बावजूद उनकी टीम को हर बार हार का सामना करना पड़ा। अब टीम के पास मराकाना स्टेडियम की अच्छी यादें हैं जहां अर्जेन्टीना को 2014 विश्व कप के फाइनल में जर्मनी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Next Post

हमारे लिए छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों की आंखों की चमक और चेहरे की मुस्कुराहट महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री बघेल

शेयर करेछत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में भरपूर विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में की ‘विकास का नया दौर’ विषय पर की बात-चीत इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 11 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से प्रत्येक माह प्रसारित होने वाली ‘‘लोकवाणी‘‘ की 19वीं कड़ी में बातचीत करते […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक