पुणे में कंटेनर और कार के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 17 अगस्त 2022। महाराष्ट्र के पुणे जिले में अहमदनगर-पुणे हाईवे पर रंजनगांव एमआईडीसी के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। गलत साइड से आ रहे कंटेनर से कार की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। कंटेनर चालक फरार बताया जा रहा है। एक परिवार के छह सदस्य एक कार में पुणे जा रहे थे। जब वे करेगांव के पास पहुंचे, तो गलत साइड से आ रहा एक कंटेनर उनके वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।  रंजनगांव थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मरने वालों में तीन बच्चे और दो पुरुष
उन्होंने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे हैं, जिनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दो अन्य पीड़ित पुरुष थे। उन्होंने बताया कि घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंटेनर के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक आज, जयशंकर बोले- हमारी स्थिति स्वीकार रही दुनिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 अगस्त 2022। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को थाईलैंड पहुंचे। वह यहां आज होने वाली भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की 9वीं बैठक में भाग लेंगे। दरअसल, दोनों देश  भारत और थाईलैंड राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। इस बीच […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव