बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुन कोर्ट रूम में रोया अतीक, अशरफ ने संभाला; लगे योगी जिंदाबाद के नारे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

झांसी 13 अप्रैल 2023। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा पांच लाख का इनामी और माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अपने साथी गुलाम के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया। गुरुवार दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी।  एसटीएफ टीम ने उसे पारीक्षा पावर के पास घेर लिया। एसटीएफ के घेरते ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई। एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए। एसटीएफ की गोली लगने से असर मौके पर ही मारा गया। थोड़ी देर में उसके साथी गुलाम को भी एसटीएफ ने मार गिराया। एसटीएफ डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार के मुताबिक उसके पास से विदेशी बंदूकें बरामद की हैं।

बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम में फूट फूटकर रोने लगा। अतीक खुद को नहीं संभाल पा रहा। अतीक जमीन पर बैठ गया। कोर्ट में योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे। इस दौरान कोर्ट में मौजूद अशरफ ने अतीक को संभाला।

‘हर एक माफिया को मिट्टी में मिलाकर ही दम लेंगे’
एनकाउंटर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे। एक-एक माफिया को मिट्टी में मिलाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि एक अपराधी का ऐसा अंजाम बताता है कि माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए कि वो बच्चों को अपराधी नहीं बनाएंगे और उन्होंने अपराधी नहीं बनाया होता तो अतीक के बेटे का भी ऐसा अंजाम नहीं होता।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी पहुंची जगदलपुर: मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, 129 करोड़ के विकास कार्य जनता को अर्पित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर/रायपुर 13 अप्रैल 2023। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर पहुंच चुकी हैं। वह दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जगदलपुर आई हैं। दोनों नेता लालबाग में आयोजित कांग्रेस के ‘भरोसे के सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंच गए हैं।बस्तरिया संस्कृति नाचा के साथ उनका […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही