कोविड-19 को लेकर SAARC की बैठक कल, भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को किया आमंत्रित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने समेत कई क्षेत्रीय मुद्दों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 17 फरवरी 2021। कोरोना संकट को लेकर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (सार्क) देशों की बैठक कल यानी गुरुवार को आयोजित होगी। बैठक की मेजबानी भारत करेगा। खास बात यह है कि भारत पाकिस्तान के बीच पिछले एक साल से जारी तनाव के बीच मोदी सरकार ने बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया है। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

भारत की अध्यक्षता में सार्क देशों की बैठक 18 फरवरी को आयोजित होनी है। भारत की अध्यक्षता में सार्क देशों की बैठक 18 फरवरी को आयोजित होनी है। इस इस स्वास्थ्य सचिव स्तर की कार्यशाला में पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने और उसके बाद स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने समेत कई क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक के लिए भारत ने सभी सार्क समूह के देशों को आमंत्रित किया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। इनमें से कई देशों ने पुष्टि की है कि वे बैठक में भाग लेंगे। आगामी सार्क देशों की बैठक को उच्च स्तरीय गणमान्य संबोधित कर सकते हैं। 

पिछले साल वैश्विक महामारी का प्रकोप फैलने के साथ ही भारत ने कोविड-19 से निपटने के लिए सार्क देशों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सार्क देशों के प्रमुखों ने भाग लिया था, लेकिन पाकिस्तान की ओर से जूनियर लेवल के अधिकारी ने भाग लिया था। इस बैठक में कोरोना से निपटने की रणनीति बनाई गई थी, जिसके तहत भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क आपातकालीन कोष की स्थापना की थी, जिसमें भारत ने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 72.8650 करोड़ रुपये) का योगदान किया था।

महामारी के बीच भारत ने दुनिया में विश्वगुरु की भूमिका निभाते हुए दवाइयां, चिकित्सा उपकरण समेत कई अन्य तरह की सहायता अपने पड़ोसी देशों और अन्य मित्र देशों तक पहुंचाई ।वहीं भारत में एक साथ दो स्वदेशी निर्मित कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने के बाद कई देशों को कोरोना टीका दिया है।भारत ने जिन देशों को कोरोना वैक्सीन दी है, उनमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ब्राजील, इजरायल, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा समेत कई अन्य देश शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

बृजमोहन अग्रवाल को रमन सिंह की प्रतिद्वंदिता में तथ्यहीन बयानबाजी की लत लग गयी -सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेछत्तीसगढ़ सरकार को कंगाल कहने बृजमोहन राज्य की जनता से माफी मांगे बृजमोहन झूठ बोल रहे मप्र में पेट्रोल सस्ता, मध्यप्रदेश में डीजल-पेट्रोल छत्तीसगढ़ से मंहगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          रायपुर 17 फरवरी 2021। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा धान नीलामी और पेट्रोल-डीजल पर दिए गए बयानों को कांग्रेस ने तथ्यहीन और […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट