बृजमोहन अग्रवाल को रमन सिंह की प्रतिद्वंदिता में तथ्यहीन बयानबाजी की लत लग गयी -सुशील आनंद शुक्ला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ सरकार को कंगाल कहने बृजमोहन राज्य की जनता से माफी मांगे

बृजमोहन झूठ बोल रहे मप्र में पेट्रोल सस्ता, मध्यप्रदेश में डीजल-पेट्रोल छत्तीसगढ़ से मंहगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर         

रायपुर 17 फरवरी 2021। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा धान नीलामी और पेट्रोल-डीजल पर दिए गए बयानों को कांग्रेस ने तथ्यहीन और गलत बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह की प्रतिद्वंदिता में बृजमोहन अग्रवाल गलत और आधारहीन आरोप लगा कर सुर्खियों में बने रहने की जुगत में लगे रहते है। छत्तीसगढ़ सरकार को कंगाल सरकार कहने के लिए बृजमोहन छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे। प्रचुर वन खनिज समृद्ध जल, जंगल, जमीन वाले राज्य जिसकी धरा में कोयला, आयरन और लाइम स्टोन बाक्साइड, हीरा जैसे सम्पदा भरी हई है ऐसे समृद्ध राज्य को कंगाल कहना छत्तीसगढ़ का अपमान है। यदि बृजमोहन के निगाह में छत्तीसगढ़ कंगाल राज्य है तो इसे कंगाल बनाने का पाप भी बृजमोहन और उनकी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मत्थे जाएगा। 15 साल के कुशासन में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी कर भाजपा ने राज्य के खजाने पर 52,000 करोड़ का कर्जा लाद दिया था। न किसानों का एक रू. कर्ज माफ किया था, न 2100 में धान खरीदी का वायदा पूरा किया था, न किसानों को बोनस दिया, फिर भी भाजपा सरकार ने क्यो कर्ज लिया था? कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले वर्ष के शेष धान को खुले बाजार में नीलामी करने में बृजमोहन अग्रवाल को आपत्ति है लेकिन केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की सिफारिश करने का साहस उनके सहित किसी भाजपा नेता में नही है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने राज्य के किसानों से किये गए वायदे के अनुसार 91 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी किया है। भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं के दबाव में सेंट्रल पुल के लिए लेने वाले चावल के कोटे में 60 लाख मीट्रिक टन लेने का वायदा कर मुकर गई। राज्य सरकार ने धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांगी तो उसमें भी केंद्र सरकार ने एफसीआई के द्वारा खरीदे गए चावल से ही एथेनॉल बनाने की अनुमति दिया है। भाजपा की केंद्र सरकार हर कदम पर राज्य सरकार की धान खरीदी व्यवस्था में असहयोग कर रही। ऐसे में राज्य सरकार किसानों से खरीदे गए धान का बेहतर प्रबंधन करने के लिए खुले बाजार में नीलामी की संभावना के उपाय कर रही तो इसमें भी भाजपा को पीड़ा हो रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने की हड़बड़ी में बिना पूरी जानकारी लिए बृजमोहन अग्रवाल बयान दे रहे। वे झूठा दावा कर रहे कि मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ से डीजल 9 रू. सस्ता है जबकि हकीकत यह है कि मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल दोनों छत्तीसगढ़ से महंगा है। मध्यप्रदेश में डीजल 87.88 रू. है, छत्तीसगढ़ में डीजल 86.34 रू. है। पेट्रोल मध्यप्रदेश में 97.27 रू. है छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 87.82 रू. है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल मध्यप्रदेश से 9रू 45 पैसा सस्ता है। बृजमोहन इस झूठे दावे के लिए भी मीडिया से माफी मांगे।

 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा मोदी सरकार की दगाबाजी के चलते राज्य में चांवल की नीलामी को मजबूर सरकार

शेयर करेप्रदेश के किसानों से बदला ले रही भाजपा मोदी सरकार जबकि नौ सांसद दिये है मोदी सरकार का 60 लाख मैट्रिक टन चांवल लेने का फैसला जुमलेबाजी साबित हुआ – कांग्रेस भूपेश सरकार में मोदी सरकार की बेरुखी बावजूद प्रदेश के अन्नदाता को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप