भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत; कार से घर लौट रहे थे तीनों

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भागलपुर 10 मई 2024। भागलपुर के नवगछिया में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के कटिहार-बेगूसराय एनएच 31 पर हुई। बताया जा रहा है कि कटिहार के तरफ से आ रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग गाड़ी में ही फंस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर तीनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  

एनएच किनारे ढाबा चलाते थे तीनों
मरने वाले की पहचान भवानीपुर निवासी सनोज यादव (30), केपिस्टन यादव (32) एवं खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव(28) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों NH के किनारे एक ढाबा चलाते थे। शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे तीनों एक कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मकंदपुर के समीप हादसा हुआ है। हादसे में तीनों की जान चली गई है। 

Leave a Reply

Next Post

पांच वर्षों में 40 हजार बच्चों की मौत: सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी, हाईकोर्ट ने माना गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 10 मई 2024। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी के चलते बीते पांच साल में 40 हजार बच्चों की मौत को हाईकोर्ट ने गंभीर माना है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच ने जनहित याचिका की […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड