सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल की आड़ से हुए फरार; एक नक्सली ढेर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 29 अप्रैल 2024। सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इस मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है। मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर संभाग नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबल को मुखबिर से किस्टाराम थाना क्षेत्र के पेसेलपाड़ और उसके आसपास के पहाड़ों और जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ 208 कोबरा बटालियन की एक संयुक्त टीम रवाना हो गई। सुबह तकरीबन सात बजे सुरक्षाबल के जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे तभी नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई। 

जवानों को देखते ही नक्सलियों ने उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मोर्चा संभालने के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चलती रही। इसी दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ों की आड़ लेते हुए वहां से फरार हो गए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन में जवानों ने घटनास्थल से हथियार समेत एक नक्सली का शव बरामद किया।

इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों और नक्सलियों का अन्य सामान भी बरामद किया। बताया गया है कि फिलहाल सुरक्षाबल के जवानों द्वारा अभी भी घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ की पूरी जानकारी जवानों की वापसी के बाद मिल पाएगी।

Leave a Reply

Next Post

शाहरुख खान ने की बल्लेबाजी तो बेटे अबराम ने ट्रेनिंग के दौरान रिंकू सिंह को फेंकी यॉर्कर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 अप्रैल 2024। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम कोलकाता के ईडन गार्डन में दिल्ली के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच की पूर्व संध्या पर केकेआर के ट्रेनिंग सेशन में  स्पेशल मेहमान थे। यहां तक ​​कि जब केकेआर के खिलाड़ी इन-फॉर्म डीसी के […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'