रमन सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- सरकार बदल गई, अब करना पड़ेगा छत्तीसगढ़ के हित में काम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सत्ता हासिल कर ली है। इसके बाद प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट लिखा है। उन्होंने इसमें लिखा है कि सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण फाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं। जो की पूर्णतः अनुचित है।

डॉ रमन सिंह ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ अधिकारी वित्तीय समेत अन्य विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों को 3 तारीख की बैक डेट अंकित कर बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो जनता ने भी अपना फैसला दे दिया है अब भ्रष्टाचार अधिकारियों को यह चेतावनी है कि उन्हें व्यक्ति विशेष को छोड़कर जनता के लिए काम करना पड़ेगा। 

पिछले धान के बोनस बकाया पर रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में सभी वर्गों के हित में वादा किया है और भाजपा की सरकार उन सभी को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होगी। बीते दिनों एक्स पर  चेतावनी देते हुए लिखा कहा कि अधिकारी को बताना चाहता हूं कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नहीं सरकार का गठन नहीं होता तब तक  ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से बचना चाहिए।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

Leave a Reply

Next Post

'सब ध्यान खींचने के लिए...', लड़ाई के बाद गौतम का पोस्ट, श्रीसंत ने लगाए थे 'गंभीर' आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर और श्रीसंत बुधवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एलिमिनेटर मैच के दौरान भिड़ गए। इनकी लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच के […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा