दिन की यात्रा के लिए पहुंचे राहुल; बोले- सार्थक चर्चा और व्यावहारिक बातचीत के लिए उत्सुक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 सितंबर 2024। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा आज यानी रविवार से शुरू हो गई है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत राहुल टेक्सास के डलास पहुंच गए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेटा’ पर लिखा, ‘मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और व्यावहारिक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।

इससे पहले भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने राहुल के इस दौरे को लेकर बताया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल का पहला अमेरिका दौरा है। पित्रोदा ने बताया था कि जब से राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं तब से भारतीय प्रवासी अध्यक्ष के तौर पर उन्हें प्रवासी भारतीयों, राजनयिकों, कारोबारी नेताओं और अंतरराष्ट्रीय मीडिया से राहुल गांधी के साथ बातचीत करने के लिए कई अनुरोध मिले थे। इसलिए वे यहां टेक्सास विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षा समुदाय से जुड़े लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। वहां एक बड़ी सामुदायिक सभा होगी। हम कुछ तकनीकी विशेषज्ञों से भी मिलेंगे और डलास क्षेत्र के नेताओं के साथ रात्रिभोज करेंगे। पित्रोदा ने बताया था कि अगले दिन राहुल गांधी वॉशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे, जहां वे थिंक टैंक, नेशनल प्रेस क्लब और अन्य लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

लोकसभा चुनाव में राहुल दो सीटों से जीते हैं
राहुल गांधी पांच बार सांसद रह चुके हैं और अभी रायबरेली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो पहले उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था। लोकसभा चुनाव में राहुल दो सीटों से जीते हैं, लेकिन उन्होंने केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने पहली 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से जीत हासिल कर लोकसभा में प्रवेश किया था।  

Leave a Reply

Next Post

रतलाम में गणेश प्रतिमा ले जा रहे भक्तों पर पथराव, भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने भांजी लाठी, आंसू गैस छोड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रतलाम 08 सितंबर 2024। मध्य  प्रदेश के रतलाम जिले के स्टेशन रोड थाना इलाके के मोचीपुरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा ले जा रहे भक्तों पर असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंक दिए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पथराव से अक्रोशित लोग स्टेशन रोड […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात