असम सीएम का बड़ा दावा, बोले- 2026 के विभानसभा चुनाव में 90-100 सीटें जीतना है लक्ष्य

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 जून 2024। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेा हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में कहा कि अब भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का लक्ष्य 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 90-100 सीटों का लक्ष्य तय किया है। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने असम में 11 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा और 9 सीटों पर चुनाव जीत भी लिया। वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा और एक पर जीता। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने एक सीट पर चुनाव लड़ा और एक सीट जीती। असम में कुल 14 लोकसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी ब्लॉक ने राज्य में तीन सीटों पर जीत हासिल की। असम विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 126 है। भारत के चुनाव आयोग ने परिणाम जारी किए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने लोकसभा चुनाव में असम में 93 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की है। 

कांग्रेस ने 31 विधानसभा क्षेत्रों में और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने दो विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई। राज्य के कुल 126 विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा ने 76 विधानसभा सीटों पर बढ़ाई। वहीं इसकी सहयोगी पार्टी एजीपी ने 10 और यूपीपीएल ने 7 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट में सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों, गुवाहाटी लोकसभा सीट के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्रों, काजीरंगा लोकसभा सीट के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्र, दारांग-उदलगुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र, सोनितपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत सभी 9 विधानसभा क्षेत्र पर बढ़त बनाई। भाजपा ने लखीमपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र, दीफू लोकसभा सीट के अंतर्गत सभी छह विधानसभा क्षेत्र, सिलचर लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 छह विधानसभा क्षेत्र और करीमगंज और नागांव लोकसभा सीटों पर 4-4 सीटों पर बढ़त बनाई। दूसरी ओर भाजपा की सहयोगी पार्टी एजीपी ने बारपेट लोकसभा सीट के अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्रों और धुबरी लोकसभा सीट पर एक विधानसभा क्षेत्र में बढ़त हासिल की। जबकि यूपीपीएल ने कोकराझार लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की।

वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन जोरहाट लोसभा सीट के अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्र, धुबरी लोकसभा सीट में 10, नागांव लोकसभा सीट में 4, करीमगंज में 2, सिलचर दरांग-उदलगुरी, काजीरंगा, गुवाहाटी, लखीमपुर, बारपेटा लोकसभा सीटों में से प्रत्येक में 1-1 पर बढ़त बनाए हैं। जबकि इसके सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट कोकराझार लोकसभा सीट के अंतर्गत दो विधानसभ क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है। हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने धुबरी सीट से एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के खिलाफ रिकॉर्ड 10.12 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 

Leave a Reply

Next Post

मोदी 3.0 में प्रधानमंत्री का पहला फैसला किसानों के नाम, 20000 करोड़ की सम्मान निधि की फाइल पास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जून 2024। रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक पहुंचे। साउथ ब्लॉक पहुंचे ही तीसरे कार्यकाल का पीएम मोदी ने धमाकेदार आगाज किया। दरअसल तीसरे कार्यकाल के अपने पहले फैसले में पीएम मोदी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप