आईपीएल 2023: शतक लगाने के बाद हैरी ब्रूक का बेतुका बयान, बोले- भारतीय फैंस ताने मार रहे थे, चुप करा दिया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हरा दिया। यह इस सीजन हैदराबाद की चार मैचों में दूसरी जीत रही। इसके साथ ही वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक हैदराबाद की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली।

अपनी पारी में ब्रूक ने 181.82 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और तीन छक्के लगाए। यह इस सीजन का पहला शतक भी है। उनके शतक के बाद सोशल मीडिया पर दुनियाभर के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। इनमें भारतीय फैंस भी शामिल हैं। हालांकि, मैच के बाद ब्रूक ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने भारतीय फैंस को नाराज कर दिया है।

हैरी ब्रूक ने भारतीय फैंस को लेकर क्या कहा?

दरअसल, हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। जब अवॉर्ड लेने के लिए वह आए तो उन्होंने भारतीय फैंस को लेकर बेतुका बयान दिया। हैरी ने कहा- आज के दर्शक शानदार थे। मैंने एंजॉय किया। मैं खुद पर थोड़ा दबाव डाल रहा था। जब आप सोशल मीडिया पर जाते हैं तो वहां कुछ लोग आपके बारे में बुरा कह रहे होते हैं। आज काफी भारतीय फैंस होंगे जो मुझे कहेंगे कि आपने शानदार काम किया। हालांकि, कुछ दिन पहले ऐसा नहीं था और वह मुझे स्लेजिंग कर रहे थे। ईमानदारी से कहूं तो खुश हूं कि मैंने उन्हें चुप करा दिया।

हैरी ने कहा- आज की रात खास थी। शुक्र है कि हम मैच जीत गए। बीच में थोड़ा दबाव था। बहुत सारे लोग कहते हैं कि टी20 में ओपनिंग करना सबसे अच्छा होता है। मैं कहीं भी बल्लेबाजी करके खुश हूं। मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने में काफी सफलता मिली है। वहां मैंने अपना नाम किया है। मेरे चार टेस्ट शतक इस बात की गवाही हैं। वहीं, हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने भी हैरी ब्रूक की तारीफ की। 

मार्करम ने भी ब्रूक की तारीफ की

मार्करम ने कहा- घर से बाहर जीतकर अच्छा लग रहा है। कोलकाता के बारे में हम सब जानते हैं कि उनकी टीम कितनी खतरनाक है। हमारे गेंदबाजों ने जज्बा दिखाया। मैं भाग्यशाली था कि हमें शानदार शुरुआत मिली। हम काफी गहराई तक बल्लेबाजी करते हैं इसलिए आपको आजादी मिलती है। हम सभी हैरी ब्रूक को जानते हैं। उनकी काबिलियत हमने देखी है। ऐसे खिलाड़ी को ढेर सारी गेंदों का सामना करने का समय देना अच्छा है। भुवनेश्वर मिस्टर रिलायबल (भरोसेमंद) हैं। निश्चित रूप से वह ड्रेसिंग रूम में काफी मदद करते हैं। आखिर में यह क्रिकेट है, जो हमेशा आपको सबक सिखाता है।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हो रहा है तो भाजपा नेता बौखला क्यों रहे हैं: कांग्रेस

शेयर करेदुर्भावना फैलाने वाले नेताओं की जुबान पर लगाम लगाना जरूरी पुलिस करें कड़ी कार्यवाही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 16 अप्रैल 2023। रायपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा हेड स्पीच के मामले पर भाजपा नेताओं को दी गई नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप