‘दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’— गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 09 अक्टूबर 20236। वास्तु विशेषज्ञ, ज्योतिषाचार्य, न्यूमेरोलॉजिस्ट, फेस रीडर और हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. खोजा को प्रतिष्ठित गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भव्य समारोह में उन्हें अभिनेता दीपक तिजोरी, टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी, लोकप्रिय गायिका भूमि त्रिवेदी और ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश लखानी ने सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में मनोरंजन, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र की कई चर्चित हस्तियों की मौजूदगी रही। दीपशिखा नागपाल, आरती नागपाल, विस्तास्प गोटला, प्रीति-पिंकी, राजीव रुइया, निकिता रावल और मनोज जोशी सहित अनेक सितारे समारोह का हिस्सा बने।

दो बार गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी धारक डॉ. खोजा ने वास्तु शास्त्र, वैदिक एवं वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी, न्यूमेरोलॉजी, फेस रीडिंग, हस्तरेखा, लाल किताब और नाड़ी ज्योतिष जैसी विधाओं का वर्षों तक अध्ययन किया है। गुजरात के वापी से शुरू हुआ उनका सफर आज भारत से बाहर केन्या, दुबई, अमेरिका, लंदन, थाईलैंड, हांगकांग और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच चुका है।

सम्मान के बाद डॉ. खोजा ने कहा, “दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं। सोच बदल जाए तो संभावनाओं के नए द्वार खुल जाते हैं।” उन्होंने कहा कि लोग उनके पास केवल भविष्य जानने नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं का समाधान तलाशने आते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा

शेयर करे‘द ममी’ फेम अभिनेता का दिखा खतरनाक अवतार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई, 09 अक्टूबर 2026। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली तेलुगु पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि ब्रिटिश साम्राज्य के अधिकारी भारत के लोगों पर दमन करते […]

You May Like

दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर....|....जेल्जकोविच के गोल से मोहन बागान ने जीता 22वां आईएफए शील्ड खिताब....|....भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती....|....न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप....|....सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा....|....‘दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’— गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा....|....इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'