अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 09 अक्टूबर 2026। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली तेलुगु पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि ब्रिटिश साम्राज्य के अधिकारी भारत के लोगों पर दमन करते हैं। इसके बाद भारतीयों में विद्रोह पैदा हो जाता है।

ट्रेलर में क्या है?
लगभग 4 मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अंग्रेज भारतीयों पर जुल्म करते हैं। भारतीय उनकी गुलामी करते हैं इसके बावजूद उन्हें बुनियादी जरूरतों से महरूम रखा जाता है। जुल्म से तंग आकर विजय देवरकोंडा बागी बनते हैं। वह अंग्रेजों से बदला लेते हैं। आखिर में अंग्रेजों और भारतीयों के बीच जबरदस्त संघर्ष दिखाई देता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं। इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा का किरदार निभाया है। वहीं विजय देवरकोंडा ने रणबाली का किरदार निभाया है। फिल्म रायलसीमा के काल्पनिक गांव सिंगानामाला पर आधारित है। 16 अक्तूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शादी के बाद पहला प्रोजेक्ट
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस साल की शुरुआत में शादी हुई। इसके बाद ‘रणबाली’ उनका पहला प्रोजेक्ट है। ये दोनों इससे पहले ब्लॉकबस्टर तेलुगु रोमांटिक ड्रामा ‘गीता गोविंदम’ और स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम कर चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज

शेयर करेराहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे संवैधानिक मुद्दों से भाजपा सरकार इतनी घबराई हुई क्यों है? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि राहुल गांधी देश की जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए सड़क […]

You May Like

सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा....|....‘दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’— गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा....|....इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार