प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट शिबाशीष सरकार ने ओटीटी एडिशन के साथ “टॉयफ़ा 2023” को किया रीलॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 29 जून 2024। मिस्टर शिवाकुमार सुंदरम (सीईओ- पब्लिशिंग) और बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सिद्धार्थ रॉय कपूर (फाउंडर, रॉय कपूर फिल्म्स), और शिबाशीष सरकार (प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट) ने टॉयफ़ा ओटीटी एडिशन 2023 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इंडिया के टॉप पब्लिशिंग हाउस और जो बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड का हिस्सा है, ने टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स (टॉयफ़ा)  की वापसी की घोषणा की है। जिसमें इस बार नए एडिशन का फॉक्स स्ट्रीमिंग सर्विसेज (ओटीटी) पर है। टॉयफ़ा एडिशन का खास मकसद हिंदी फिल्म और सीरीज के एक्टिंग, कंटेंट क्रिएशन और टेक्निकल स्किल्स में मौजूद बेहतरीन टैलेंट का जश्न मनाना और सम्मानित करना है। यह अवार्ड ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 1 जनवरी, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच प्रीमियर होने होने वाली फिल्मों और सीरीज को दिया जाएगा।  मुंबई में होस्ट किए गए कांफ्रेंस में बीसीसीएल कॉरपोरेट के सीईओ मिस्टर शिवकुमार सुंदरम, मशहूर प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर जो एडवाइजरी काउंसिल मेंबर है और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ़ इंडिया के एमिनेंट मेंबर्स मिस्टर शिबाशीष सरकार ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इन मेंबर्स ने अपना उत्साह और समर्थन दिखाते हुए कहा कि नए टॉयफ़ा का लॉन्च, इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गतिशील विकास का जश्न मनाने में एक अहम भूमिका निभाएगा।

मिस्टर शिवकुमार सुंदरम (बी सी सी एल कॉरपोरेट के सीईओ) ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स  इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक जरूरी अवार्ड प्लेटफॉर्म बन गया है। इस साल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती इंपोर्टेंस को देखते हुए, हमें टॉयफ़ा हिंदी ओटीटी एडिशन लॉन्च करने की खुशी है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के साथ मिलकर एक मुश्किल वोटिंग प्रोसेस के जरिए, हम ओटीटी पर 28 अलग-अलग अवॉर्ड कैटिगरीज में आउटस्टैंडिंग टैलेंट का जश्न मनाएंगे। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट शिबाशीष सरकार ने भी शेयर करते हुए कहा है, “हम TOIFA ओटीटी अवार्ड्स के साथ पार्टनरशिप करके बहुत खुश हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ये अवार्ड्स स्ट्रीमिंग स्पेस में बेहतरीन काम को एक प्रमाणिक और सम्मानजनक पहचान देंगे। खास बात यह है कि जूरी/अकादमी जो प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्यों से बनी है, वह अलग-अलग अवॉर्ड कैटेगरीज पर वोट करेंगे।

एडवाइजरी काउंसिल मेंबर सिद्धार्थ रॉय कपूर का कहना है, “सिद्धार्थ रॉय कपूर – एडवाइजरी काउंसिल मेंबर के रूप में, मैं टॉयफ़ा ओटीटी अवार्ड्स के साथ पार्टनरशिप करने के लिए बहुत खुश हूं। मैं मजबूती से विश्वास करता हूं कि टॉयफ़ा अपने अनोखे कैटिगरीज के लिए उत्कृष्टता के साथ-साथ, स्ट्रीमिंग सेक्टर में जो बेस्ट है उसे सम्मान प्रदान करेगा। यह पार्टनरशिप हमारी एक समानता वाली दृष्टि को दर्शाती है कि हम किस तरह से इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने वाली रचनात्मकता और नई सोच को सम्मनित करते हैं। टॉयफ़ा अकादमी, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के साथ मिलकर खास तौर से बनाया गया है, जो नए स्टाबर्ड सेट करने और इंडस्ट्री में अनमैच्ड क्रेडिनिलिटी और पहचान दिलाने के लिए डेडीकेटेड है। इस पार्टनरशिप का मक्सद अवॉर्ड्स की प्रतिष्ठा को मजबूत करना, साथ ही इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में इसकी जगह को मजबूत करना है।

 नए तरह के अवार्ड्स के पीछे यह विजन है कि यह क्रेडिबल अवॉर्ड्स के जरिए सम्मान प्रदान करे जो इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के हर पहलू को कवर करे। इसका उद्देश्य यह है कि यह एक मंच प्रदान करे जो एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में सबसे अच्छा काम दिखा सके, और यह सुनिश्चित करे कि हर फील्ड में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूटर को पहचान और सम्मान मिले।

 – ओटीटी एडिशन में कई नई अवांट-गार्डे कैटेगरीज शामिल होंगी जो देखे जाने वाले कंटेंट में होने वाले बदलाव को प्रतिबिंबित करेंगी। ऐसे में पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स की मुख्य कैटिगरीज में शामिल हैं:

  • मेल एक्टर – वेब फिल्म\
  •  फीमेल एक्टर – वेब फिल्म 
  • मेल एक्टर – वेब सीरीज 
  • फीमेल एक्टर – वेब सीरीज

टेक्निकल

  • एक्सीलेंस इन बैकग्राउंड स्कोर 
  • एक्सीलेंस इन कॉस्ट्यूम डिजाइन 
  • एक्सीलेंस इन कास्टिंग असेंबल: वेब सीरीज 
  • एक्सीलेंस इन सिनेमैटोग्राफी 
  • एक्सीलेंस इन विजुअल इफेक्ट्स 
  • एक्सीलेंस इन राइटिंग 
  • एक्सीलेंस इन एडिटिंग

वेब फिल्म्स 

  • एक्टिंग एक्सीलेंस (फीमेल)
  • एक्टिंग एक्सीलेंस (मेल)
  • एक्टिंग एक्सीलेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल)
  •  एक्टिंग एक्सीलेंस सपोर्टिंग रोल (मेल)
  •  एक्टिंग एक्सीलेंस इन नेगेटिव रोल
  • एक्टिंग एक्सीलेंस इन कॉमेडी रोल
  • फिल्म ऑफ द ईयर 
  • डेब्यू ऑफ द ईयर 
  • डायरेक्टर अवॉर्ड फॉर फिल्म

वेब सीरीज

  • एक्टिंग एक्सीलेंस (फीमेल)
  • एक्टिंग एक्सीलेंस (मेल)
  • एक्टिंग एक्सीलेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल)
  •  एक्टिंग एक्सीलेंस सपोर्टिंग रोल (मेल)
  •  एक्टिंग एक्सीलेंस इन नेगेटिव रोल
  • एक्टिंग एक्सीलेंस इन कॉमेडी रोल
  • कॉमेडी सीरीज ऑफ द ईयर 
  • क्राइम/थ्रिलर/हॉरर सीरीज ऑफ द ईयर 
  • ड्रामा सीरीज ऑफ द ईयर
  • रियलिटी शो ऑफ द ईयर 
  • डेब्यू ऑफ द ईयर 
  • शोरनर फॉर ओटीटी सीरीज

Leave a Reply

Next Post

नोरा फतेही-वरुण तेज की फिल्म 'मटका' के लिए रामोजी फिल्म सिटी में 15 करोड़ रुपये का सेट लगाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 जून 2024। (अनिल बेदाग) : ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री  में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं, जो आगामी बिग बजट वाली तेलुगु फिल्म ‘मटका’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वरुण तेज और मीनाक्षी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान