झूठे वादे करते हैं राहुल गांधी, बस्तर दौरे को लेकर अरुण साव ने कसा तंज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अप्रैल 2024। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इससे पता चलता है वे किस प्रकार से नियमों के विपरीत जाकर बोल रहे हैं, किस प्रकार से आचार संहिता का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि चुनाव के दौरान सभी को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, जिससे चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न हो। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया शक्ति की आराधना कर रही है. चैत्र नवरात्रि का यह पर्व चल रहा है. पंचमी का दिन हम सब शक्ति का आराधना करें, जो शक्ति से लड़ने की बात करता है. मुझे लगता है कि किसमें इतनी शक्ति है, जो शक्ति से लड़ सके, समय उसका जवाब निश्चित रूप से देगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनकी सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया, छल किया, छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया. वे फिर से एक बार झूठ का पुलिंदा और झूठे वादे का पिटारा लेकर छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ की जनता का उनकी बातों पर कोई असर नहीं होने वाला है, क्योंकि एक बार झूठ बोलकर जा चुके हैं झूठा वादा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

'आतंकी नियम नहीं मानते, तो उनके खात्मे के भी कोई नियम नहीं', आतंकवाद को लेकर बोले जयशकंर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 अप्रैल 2024। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत सीमा पार से होने वाले किसी भी आतंकवादी कृत्य का जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चूंकि आतंकवादी नियमों के अनुसार नहीं चलते हैं तो […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड