ईरान सुप्रीम लीडर की मौत पर जयपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन, काले वस्त्र पहनकर निकाला जुलूस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 03 मार्च 2026। जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह खामनेई के निधन की खबर के बाद पुराने शहर में लोगों की भावनाएँ सड़कों पर नजर आईं। पिंक सिटी के जामा मस्जिद इलाके से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं काले वस्त्र धारण कर हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जुलूस के रूप में निकले। जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर सुभाष चौक सर्किल तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका और इजराइल की नीतियों के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया। भीड़ में शामिल महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए इसे वैश्विक मुस्लिम समुदाय से जुड़ा मुद्दा बताया।

स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।

Leave a Reply

Next Post

केरल और तमिलनाडु में परिसीमन को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, जयराम रमेश ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मार्च 2026। केरल और तमिलनाडु में जल्द चुनाव होने वाले हैं। अब राज्य में सियासी हलचल तेज हो रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश भाजपा को निशाना बनाया। उन्होंने परिसीमन के मुद्दे को चर्चा के लिए सामने रखा है। उन्होंने तर्क दिया कि दक्षिणी राज्यों, जो […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प