जापानी इंसेफेलाइटिस की चपेट में असम, हर दिन ले रहा लोगों की जान, 2 महीने में 85 मौतें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अगस्त 2022। हेल्थ डिपोर्टमेंट के एक बुलेटिन के अनुसार असम में जापानी इंसेफेलाइटिस की वजह से अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है. यह आंकड़ा केवल 2 महीने का है. वहीं पिछले नौ दिनों में इसके प्रभावित होने से 10 लोगों की मौत हुई है. बुलेटिन के मुताबिक जुलाई से अबतक इस बीमारी से 390 लोग इन्फेक्टेड हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है. प्रदेश में इस बीमारी के मामले और भी बढ़ रहे हैं. लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है.

मच्छर के काटने से फैलता है इंसेफेलाइटिस

दरअसल यह एक वायरल ब्रेन इंफेक्शन है जो कि मच्छर के काटने से फैल रहा है. यह वायरस सुअर और पक्षियों में पाया जाता है. अगर संक्रमित जानवर को मच्छर काटता है तो यह उसके अंदर चला जाता है. इस वायरस से होने वाली मृत्युदर और गंभीर हालातों को देखते हुए एक डिस्ट्रिक्ट रेपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की गई थी. यह कोई संक्रामक बुखार नहीं है क्योंकि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, बल्कि मच्छर के काटने से फैलता है.

गाइडलाइन्स का हो रहा पालन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन असम ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके अनुसार सारे बचाव के उपाय किए जा रहे हैं. इस बुखार के मामलों में कमी लाने के लिए गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है. नौ मेडिकल कॉलेज और 10 जिला अस्पतालों को जापानी इंसेफेलाइटिस के ट्रीटमेंट के लिए तैयार किया गया है.

क्या हैं लक्ष्ण

इस बुखार से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में लक्षण 5-10 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं. इसमें शुरुआत में तेज सिरदर्द, बुखार, कंपकपी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. कुछ गंभीर मामलों में पीड़ित व्यक्ति के कोमा में जाने की संभावन भी रहती है. इस बुखार के लक्षण शुरुआती दिनों में दिखाई नहीं देते हैं. अगर होते भी हैं तो बहुत आंशिक रूप से दिखाई देते हैं.

इससे बचाव के लिए जितना हो सके लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी जाती है. पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की और मच्छरदानी इस्तेमाल की सलाह भी दी जाती है. इस बुखार का टीका भी मौजूद है जिसे लगवाया जा सकता है.

Leave a Reply

Next Post

पति के ऑफिस में पत्नी का बार-बार आना , अभद्र भाषा के साथ माहौल खराब करना क्रूरता, ऐसे प्रताड़ना से तंग पति को तलाक का अधिकार; पत्नी की अपील खारिज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर हाईकोर्ट में पत्नी की क्रूरता को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. अपने फैसले में हाईकोर्ट ने पत्नी का पति के ऑफिस में बार-बार आना और अभद्र भाषा के साथ माहौल खराब करना क्रूरता की श्रेणी में आएगा. साथ ही पत्नी का बिना किसा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस