‘शरिया कानून लाना…’, संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- यह लोकतंत्र पर हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेगूसराय 24 नवंबर 2024। केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के संभल में सर्वे टीम पर हमले के बाद सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। कहा कि अब देश में जिहादी लोग शरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं। भारत के लोकतंत्र खत्म कर शरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि कानून के तहत सर्वे की टीम वहां गई थी। अगर कानून पर हमला है। यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र सहित भारत पर हमला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हमले से देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

अब्दुल्ला सरकार और कांग्रेस पर हमला बोला

गिरिराज सिंह ने अब्दुल्ला सरकार और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार ने जिस तरह से हिंदुओं के घरों को बुलडोजर चलाने का काम किया है। वह सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला है। भले ही फारूक अब्दुल्ला की सरकार हो पर कांग्रेस ही वहां लीड कर रही है। कांग्रेस तत्काल ही इस पर इस्तीफा दे दे नहीं तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को लेनी पड़ेगी। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला पर तंज करते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला हर वक्त आतंकवाद के समर्थक रहे हैं। हिन्दू विरोधी रहे हैं। कांग्रेस वहां लीड कर रही है इसलिए कांग्रेस को देश के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी।

कांग्रेसी देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटना चाहते हैं

गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी चाहते हैं कि देश में गृह युद्ध हो। इतनी बड़ी घटना हुई लेकिन अभी तक कांग्रेस की जुबान बंद है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस भी उन लोगों के समर्थन में है। अब कांग्रेस विपक्ष के भी लायक भी नहीं है। इस दौरान महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की यह पुरानी नीति है। देश के बाहर जाएंगे भारत को गाली देंगे। दक्षिण में जाएंगे उत्तर को गाली देंगे। कांग्रेसी देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

47वां राउत नाचा महोत्सव: पारंपरिक वेशभूषा में दिखे सीएम साय, बोले- यह समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47वें राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान  सीएम साय नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। गड़वा बाजा की धुन पर अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार के साथ जमकर थिरके। कार्यक्रम […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन