राजधानी में अनाज व्यापारी पर हमला, बदमाशों ने 50 लाख रुपये नकदी लूटे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 17 मई 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक अनाज व्यापारी पर कथित तौर पर हमला कर 50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि माणा थाना क्षेत्र के डुमरतराई मोहल्ले में सोमवार की रात हुए हमले में पीड़ित नरेंद्र खेत्रपाल (59) के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि खेत्रपाल को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई।

छह से नौ बदमाशों ने किया हमला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह से नौ बदमाशों ने व्यापारी को एक स्कूल के पास देखा और उसके बाद लकड़ी के डंडों से उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने उससे 50 लाख रुपये नकदी से भरे दो बैग छीन लिए और फरार हो गए।

मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और लुटेरों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम शिवराज मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे, 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कामों का लोकार्पण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 17 मई 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।  सुप्रीम कोर्ट के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने के आदेश के बाद सरकार ने भी तैयारी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव