सीएम शिवराज मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे, 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कामों का लोकार्पण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 17 मई 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।  सुप्रीम कोर्ट के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने के आदेश के बाद सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना में 25 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराने के साथ ही 30 हजार आवासों का भूमिपूजन करेंगे। एक लाख 65 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 210 करोड़ रुपये भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में चार हजार 913 करोड़ 74 लाख रुपये और अमृत मिशन 2.0 में 12 हजार 858 करोड़ 71 लाख रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के लिए 178 नगरीय निकायों को 113 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। इससे 611 नए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण किया जाएगा और सिविल डिस्पेंसरी का उन्नयन किया जाएगा। वहीं, विद्यार्थियों को निशुल्क मूंग दाल के वितरण का शुभारंभ भी करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी नियमों के खिलाफ भाजपा ने किया राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 मई 2022। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक कार्यक्रमों, आयोजनों और धरना-प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार के नियमों के खिलाफ राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन किया। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को यहां बताया कि […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड