सरकार का शराब को बढ़ावा देने का असर : छत्तीसगढ़ में 4.9 प्रतिशत महिलाओं का शराब सेवन करना चिंतनीय : कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर


रायपुर 09 सितंबर 2025।
नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट में छतीसगढ़ में शराब सेवन करने वाली महिलाये की संख्या 4.9 प्रतिशत से अधिक आने पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का मकसद ज्यादा से ज्यादा शराब बेचना और मुनाफा कमाना है उसके अब परिणाम सामने आने लग गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट में प्रदेश में 4.9 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की शराब सेवन किए जाने का रिपोर्ट बेहद चिंताजनक है। ये राष्ट्रीय औसत 1 प्रतिशत से 4 गुना ज्यादा है।
 
सरकार की ज्यादा शराब बेचने की पॉलिसी से आने वाले दिनों में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या में दोगुनी वृद्धि होगी इस बात से इनकार नही किया जा सकता। जहां एक ओर महिलाये शराबबंदी की मांग कर रही सरकारी शराब दुकानों को बंद कराने आंदोलन कर रही है वहीं सरकार 67 से अधिक शराब दुकान खोलकर ज्यादा से ज्यादा शराब बेचकर राजस्व कमाने में लगी हुई है।शराब को सुलभ तरीके से  उपलब्ध कराने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है मनपसंद ऐप, होटल, ढाबा में शराब पीने की अनुमति, चौक चौराहा पर बियर बेचने की अनुमति, क्लबो में महिलाओ को मुफ्त शराब का ऑफर और अवैध शराब के कारण शराब खोरी बढ़ी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति शराब की सालाना खपत 2011-12 में 8 लीटर था 2024- 25 में बढ़कर 16 लीटर से ऊपर होने का अनुमान है 2011-12 में प्रति व्यक्ति शराब पर खर्च 1227 रुपए था वह बढ़कर अब 3700 रु से अधिक हो गया। प्रदेश में कुल 55 प्रतिशत से अधिक पुरुष और 4.9 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शराब का सेवन कर रही। देश मे महिलाओं के शराब सेवन के मामले में छत्तीसगढ़ टॉप 10 में राज्यों में शामिल है यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है सरकार को शराब प्रेम छोड़कर प्रदेश की हित में शराब बंदी की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, अवैध शराब पर कड़ाई से रोक लगे और शराब बेचने के लिए प्रोत्साहन बंद करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

छोटी सी बच्ची ने खोला ब्लैकमेलिंग गैंग का राज! मोबाइल में मिली 20 नाबालिग लड़कियों की अश्लील वीडियो क्लिप्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 09 सितंबर 2025 । उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर के नौबस्ता इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा को दोस्ती के नाम पर फंसा लिया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत