‘पाउडर’ में रेवती महुरकर का दमदार अंदाज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 16 नवंबर 2026। म्यूजिक वीडियो की चकाचौंध से निकलकर अब बड़े पर्दे की चुनौतीपूर्ण दुनिया में कदम रख रही अभिनेत्री रेवती महुरकर अपने करियर का नया अध्याय लिखने जा रही हैं। उनकी आगामी इंडिपेंडेंट थ्रिलर फिल्म ‘पाउडर’ उनके अभिनय सफर का एक अहम पड़ाव बनने वाली है। फिल्म में वह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी और फिलहाल इसका पोस्ट-प्रोडक्शन जारी है।

गुरु रंधावा, हार्डी संधू और प्रिंस नरूला जैसे लोकप्रिय कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो में अपनी पहचान बना चुकीं रेवती के ‘कतल’ और ‘तेवर’ को करोड़ों व्यूज मिले हैं। अब वह छोटे पर्दे की कहानियों से आगे बढ़कर फीचर फिल्म में अपनी अभिनय क्षमता साबित करने को तैयार हैं।

निर्देशक हार्दिक शाह की फिल्म ‘पाउडर’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी असामान्य शूटिंग प्रक्रिया रही। करीब 15 कलाकार और क्रू मेंबर्स एक ही कमरे में दस दिनों तक लगातार शूटिंग करते रहे। गर्मी, बंद एसी और 12 घंटे के लंबे शेड्यूल ने कलाकारों को वास्तविक बंधक जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराया।

रेवती के मुताबिक, इस फिल्म ने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में खुद को नए सिरे से पहचानने का अवसर दिया। अब फिल्म फेस्टिवल्स और OTT रिलीज की तैयारी के बीच वह एक आगामी फीचर फिल्म के कमर्शियल सॉन्ग में भी नजर आने वाली हैं। उनके लिए ‘पाउडर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अभिनय की नई पहचान बनाने की शुरुआत है।

Leave a Reply

Next Post

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन-चैपाल और कोयला खदानों के पीड़ितों का दर्द बांटने सुखदेव भगत का तीन दिवसीय दौरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 16 नवंबर 2026। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के आगामी 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सरगुजा संभाग पहुंचकर पीड़ित परिवारों का दर्द सुनेंगे और ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत बूथ […]

You May Like

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन-चैपाल और कोयला खदानों के पीड़ितों का दर्द बांटने सुखदेव भगत का तीन दिवसीय दौरा....|....‘पाउडर’ में रेवती महुरकर का दमदार अंदाज....|....'पिछली सरकारों ने न आदिवासियों को समझा और न ही उनकी परवाह की'....|....भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता....|....नितिन नवीन का 'दिमागी नक्सलियों' पर बड़ा बयान....|....दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर दवा व्यापारी से 4 लाख की वसूली, युवती पर केस दर्ज....|....पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी....|....भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल....|....जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री....|....जापान में लक्ष्य सेन का जलवा: लगातार दूसरा सुपर 500 खिताब जीता