25 सितम्बर को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी पवन कल्याण स्टारर ‘’ओजी”

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 जून 2025। पावर स्टार पवन कल्याण ने ‘’ओजी” की शूटिंग खत्म कर ली है और इसी के साथ इस मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। प्रोडक्शन हाउस डी वी वी एंटरटेनमेंट ने ये ज़बरदस्त अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया, कैप्शन के साथ: “गंभीरा के लिए पैकअप… रिलीज़ के लिए तैयार हो जाइए… 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। #OGonSept25 #TheyCallHimOG #OG”*

सुझीत के डायरेक्शन में बनी ‘‘ओजी’’ एक हाई-वोल्टेज सिनेमा धमाका होने वाली है, जिसमें पावर स्टार पवन कल्याण निभा रहे हैं सबकी चर्चा में छाए किरदार ‘गंभीर’ की भूमिका। फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियांका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रिया रेड्डी जैसे दमदार सितारे भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे, और म्यूज़िक का जादू रच रहे हैं जबरदस्त एस थमन! ‘आरआरआर’ जैसे ब्लॉकबस्टर देने वाले डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले दानय्या गरु और कल्याण दासरी ने इसे प्रोड्यूस किया  है! और कहा जा रहा है कि ये 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है।

फैंस और ट्रेड वाले पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ तूफान की भविष्यवाणी कर रहे हैं। पावर स्टार के हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी फेज़ में है। तो तैयार हो जाइए… 25 सितम्बर 2025 को ‘‘ओजी’’ सिनेमाघरों में मचाएगी सुनामी।

Leave a Reply

Next Post

ज्योतिका तांगरी और प्रिंस नरूला ने "हार्ट वाली बाजी" में दिलों की धड़कनें बढ़ाई

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 जून 2025। फील-गुड एंथम की रानी, ​​ज्योतिका तांगरी वापस आ गई हैं और इस बार, वह एक जोशीला, धड़कनों से भरा प्रेम एंथम लेकर आई हैं, जो सिर्फ़ दिल से है और कोई ब्रेक नहीं। “हार्ट वाली बाजी” शीर्षक वाला यह गाना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण