ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 27 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत हरचरण सिंह भुल्लर (पूर्व DIG) और अन्य से जुड़े मामले में 11 जगहों (चंडीगढ़-2, लुधियाना-5, पटियाला-2, नाभा-1 और जालंधर-1) पर तलाशी ले रहा है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई CBI की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों (predicate offences) के आधार पर की जा रही है। ये मामले एक आपराधिक केस को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत मांगने के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति पाए जाने से संबंधित हैं।

भुल्लर पंजाब पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (रोपड़ रेंज) के पद पर तैनात थे। उन्हें सीबीआई ने अक्तूबर 2025 में कबाड़ डीलर के शिकायत मांगने के आरोप के बाद गिरफ्तार किया था। 

Leave a Reply

Next Post

एमपी में बड़ा सड़क हादसा: कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत; 6 घायलों का उपचार जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नर्मदापुरम 27 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। माखननगर थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे के बीच नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे […]

You May Like

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में