कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता, 30 सितंबर 2026। नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान बुधवार को जेल से रिहा हो गए। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2007 में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। हल्दिया जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।  जेल से बाहर आने के बाद प्रधान ने कहा कि वह नंदीग्राम उपचुनाव के लिए आज से ही प्रचार शुरू करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं आज से ही प्रचार शुरू करूंगा। अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नंदीग्राम की जनता बाहर से आए किसी व्यक्ति के बजाय मिट्टी के बेटे को जीतते देखना चाहती है। मुझे जीत का भरोसा है। नंदीग्राम उपचुनाव के लिए प्रचार चार अक्तूबर को समाप्त होगा, जबकि मतगणना नौ अक्तूबर को होगी।

हाईकोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी को 20 अक्तूबर तक राहत दी है। इससे उन्हें नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार करने की अनुमति मिली है। नंदीग्राम विधानसभा सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भवानीपुर सीट को बरकरार रखने का फैसला करने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने इस साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना

शेयर करेबोले- पीएम मोदी चुनाव चुराने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध बुधवार को और तेज हो गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ज्ञानेश […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया