बिना परमिशन होर्डिंग लगाने पर एनएसयूआई नेता पर केस

admin
शेयर करे

नगर निगम की तहरीर पर कैंट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गोरखपुर, 25 सितंबर 2026। छात्रसंघ चौराहा समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग और फ्लेक्स लगाने के मामले में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को कैंट थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि एनएसयूआई छात्र नेता आदित्य शुक्ला ने गोरखपुर विश्वविद्यालय, छात्रसंघ चौराहा समेत शहर के अन्य स्थानों पर नगर निगम से अनुमति लिए बिना कई होर्डिंग और फ्लेक्स लगाए हैं। शिकायत में इन होर्डिंग को आपत्तिजनक बताते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी।  नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाने के लिए अनुमति लेना जरूरी है। बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने से शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है। 

उधर, कार्रवाई के बाद छात्र राजनीति में मामला चर्चा में है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर फ्लेक्स लगाए गए थे। वहीं, नगर निगम का कहना है कि प्रचार-प्रसार के नियम सभी के लिए समान हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा के दोषियों को दो साल का कठोर कारावास

शेयर करे अदालत ने सुनी पूरी दास्तान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026। कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली दंगों के दौरान भजनपुरा इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुई हिंसा के मामले में पांच दोषियों को सजा सुनाई गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने अलग-अलग धाराओं में […]

You May Like

बार-बार सिर चकराना हो सकता है दिल व दिमाग की बीमारियों का संकेत....|....अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर....|....'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका....|....मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए....|....10 में से 6 महिलाओं के नाम फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री....|....बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और आईईडी से हमले....|....आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला: संदीप घोष फिर से ईडी के समन पर नहीं हुए पेश....|....सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां....|....पुलिस की गश्त देख तालाब में कूदे 3 नाबालिगों की मौत....|....जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त