मातम में बदली खुशियां: दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की हुई मौत, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 10 दिसंबर 2023। जांजगीर चांपा जिले के पकरिया जंगल के चंडी देवी मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ है। शिवरीनारायण से शादी से दुल्हन लेकर बलौदा जा रही कार को ट्रक चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो है। मूलमूला थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, बलौदा निवासी सोनी परिवार शिवरीनारायण में शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे। वापसी के दौरान कार से लौट रहे थे, इसी दौरान विक्रम पथरिया झूलन के जंगल मां चंडी देवी के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार के पर कच्चे उड़ गए।

हादसे में कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार की सुबह करीबन पांच बजे की बताई जा रही है। मृतकों में सूरज सोनी उम्र 66 वर्ष (फूफा) 2 ओमप्रकाश सोनी उम्र 50 वर्ष( पिता)3 सुभम सोनी उम्र 25 वर्ष बलौदा (दुल्हा)4 नेहा सोनी उम्र 22 वर्ष( दुल्हन) शिवरीनारायण 5 रेवती सोनी (बुआ) शामिल हैं। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

गुटखा कंपनी का ऐड कर फंसे शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन, लखनऊ हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 दिसंबर 2023। केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका के जवाब में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ को सूचित किया कि गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान व अजय देवगन को नोटिस जारी किए गए […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड