आईईडी ब्लास्ट में एक जवान का बलिदान, महला के जंगलों में कर रहे थे सर्चिंग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 14 दिसंबर 2023। कांकेर में सर्चिंग में निकले बीएसएफ जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। परतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महला के जंगलों में बीएसएफ के जवान सर्चिंग में निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस दौरान 47वीं बटालियन में तैनात बीएसएफ के जवान खिलेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और देश के लिए बलिदान हो गए। 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महला के जंगलों में बीएसएफ के जवान सर्चिंग में निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जैसे ही ब्लास्ट हुआ सभी जवानों ने अपना मोर्चा संभाल लिया, लेकिन इस दौरान एक जवान खिलेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए। माहौल शांत होने के बाद जवानों ने घायल जवान खिलेश्वर राय को बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पखांजुर पहुंचाया, जहां वे देश के लिए बलिदान हो गए। पूरी घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।

इससे पहले बुधवार को नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया था। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान बलिदान और एक जवान घायल हो गया था। माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत भी हो गई थी। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों को आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई और इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सालार के लिए बना 100 एकड़ से भी बड़ा सेट, मेकर्स ने बताया प्रभास की फिल्म केजीएफ से होगी पांच गुना बड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 दिसंबर 2023। होम्बले फिल्म्स यकीनन भारतीय सिनेमा में सबसे प्रतिष्ठित कंटेंट निर्माताओं में से एक है. इस प्रोडक्शन हाउस ने मेनस्ट्रीम दर्शकों को केजीएफ चैप्टर 1 और 2 और कंतारा के साथ लोगों को खूब एंटरटेन किया है. अब होम्बले फिल्म्स अपने अगले […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज