एशिया कप में दिखा तिलक-अभिषेक और कुलदीप का जलवा, पुरस्कार समारोह में हुई नोटों की बारिश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। जीत दिलाने वाला चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू का चौका लगते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम और मैदान में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना उत्साह छुपा नहीं सके। तिलक ने बल्ला लहराकर जश्न मनाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी मायूस नजर आए।

भारतीय खिलाड़ियों के नाम रही प्राइज सेरेमनी
एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल के बाद प्राइज सेरेमनी में खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद कई खिलाड़ियों ने अवॉर्ड्स अपने नाम किए। सबसे पहले गेम चेंजर ऑफ द मैच का खिताब भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे को दिया गया, जिन्हें 3500 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिली। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने धमाकेदार पारी खेलकर दो बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच (3000 डॉलर) और प्लेयर ऑफ द मैच (5000 डॉलर) चुना गया। टूर्नामेंट की रनर-अप टीम रही पाकिस्तान, जिसे 75,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई। भारत के स्पिनर कुलदीप यादव को उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वैल्यू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला, जिसके साथ 15,000 डॉलर की राशि दी गई। वहीं, सबसे बड़ा सम्मान यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब युवा स्टार अभिषेक शर्मा ने जीता। उन्हें 15,000 डॉलर के साथ एक लग्जरी कार भी मिली। इस तरह एशिया कप 2025 की प्राइज सेरेमनी भारतीय खिलाड़ियों के नाम रही, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से धमक मचाई।

भारत ने नहीं उठाई ट्रॉफी, बीसीसीआई ने किया वित्तीय पुरस्कार का एलान
भारतीय टीम ने खिताबी जीत के बाद ट्रॉफी नहीं उठाई। दरअसल, टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। ऐसी खबरें थी कि टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के हाथों से ट्रॉफी लेगी, लेकिन टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप की विजेता टीम के लिए वित्तीय पुरस्कार की घोषणा की है। बीसीसीआई ने बताया कि सहायक स्टाफ और टीम को इस खिताबी जीत के लिए 21 करोड़ रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

करूर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने अभिनेता विजय को मिलाया फोन, तमिलनाडु सीएम से भी ली जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात कर करूर भगदड़ हादसे के बारे में जानकारी ली और दुख प्रकट किया। उन्होंने टीवीके प्रमुख विजय से भी बात की और उनकी पार्टी के समर्थकों की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप