करूर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने अभिनेता विजय को मिलाया फोन, तमिलनाडु सीएम से भी ली जानकारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात कर करूर भगदड़ हादसे के बारे में जानकारी ली और दुख प्रकट किया। उन्होंने टीवीके प्रमुख विजय से भी बात की और उनकी पार्टी के समर्थकों की मौत पर संवेदना जताई। स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी से हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “शुक्रिया मेरे प्रिय भाई राहुल गांधी, जिन्होंने करूर की इस त्रासदी पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और गंभीरता से इलाज से गुजर लोगों की स्थिति के बारे में पूछा और उनकी जान बचाने से जुड़े कदमों की जानकारी। कांग्रेस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से हादसे के हालात पर बातचीत की और टीवीके प्रमुख विजय को भी फोन कर शोक संवेदना दी।

गौरतलब है कि 27 सितंबर को करूर में विजय की राजनीतिक रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या रविवार को 40 हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं और कम से कम दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच में सीबीआई या स्वतंत्र जांच की मांग की है। आलोचनाओं का सामना कर रहे अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता की घोषणा भी की। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने मृतकों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये और भाजपा ने 1-1 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है।

करूर पुलिस ने टीवीके पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। करूर में व्यापारियों और दुकानदारों ने मृतकों के सम्मान में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके अलावा घटनास्थल पर कई राजनीतिक दलों का जुटना जारी है।

Leave a Reply

Next Post

'नया भारत कर के दिखाता है'; राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर शाह-जयशंकर तक नेताओं ने दी भारतीय टीम को बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशिया कप अपने नाम कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से लेकर विभिन्न नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। शाह ने जहां खिलाड़ियों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण