अभिनेता राजवीर शर्मा का निम्स यूनिवर्सिटी में जोरदार स्वागत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 मई 2023। निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन बी.एस. तोमर और डायरेक्टर डॉ. पंकज सिंह के आमंत्रण पर अभिनेता राजवीर शर्मा जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।  निम्स के डायरेक्टर डॉ. पंकज के जन्मोत्सव पर एक्टर राजवीर शर्मा ने डॉक्टर पंकज को जन्मदिन की बधाई दीl और चेयरमैन बी.एस. तोमर को अपनी आने वाली म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ की लॉन्च पार्टी पर आने का न्योता दिया।  बी.एस तोमर ने राजवीर शर्मा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। और म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ की लॉन्च पार्टी पर आने का आश्वासन दिया है।  गौरतलब बात यह है कि निम्स यूनिवर्सिटी देश की विश्व विख्यात यूनिवर्सिटी है जहां हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न कोर्सों के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे हैं। निम्स यूनिवर्सिटी के विशेष कार्यक्रम एवं डॉ पंकज सिंह के जन्मोत्सव पर अभिनेता राजवीर शर्मा को विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया गया था।  अभिनेता राजवीर शर्मा ने बताया कि बीएस तोमर उनके बड़े भाई के समान हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को ऐसी यूनिवर्सिटी दी है जहां से अनेकों प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं आज राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। साथ साथ ही राजवीर शर्मा ने एम्स की डॉक्टर स्वर्णलता का भी आभार जताया l जब हमारे संवाददाता ने राजवीर शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि तोमर बहुमुखी प्रतिभा के धनी है और उनके नेतृत्व में निम्स यूनिवर्सिटी बहुत अच्छा काम कर रही है। और राजवीर शर्मा ने यह भी बताया कि वह बहुत जल्द ही निम्स यूनिवर्सिटी से करार करने जा रहे हैं जोकि सिनेमा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा। बीएस तोमर ने राजवीर शर्मा की एल्बम अपनी मोहब्बत का पोस्टर भी रिलीज किया।

     राजवीर शर्मा की इस म्यूजिक एल्बम का गाना भारत सरकार के बड़े अफसर सौरभ तिवारी जी (ज्वाइंट सेक्रेट्री, केबिनेट सेक्रेटेरिएट) ने लिखा है। यह गाना सौरव तिवारी जी की किताब ‘अनायास ही’ से लिया गया है। इस किताब का विमोचन अमिताभ बच्चन ने किया था और इस गाने की निर्माता राजवीर शर्मा की कंपनी फिल्म जायंट्स प्राइवेट लिमिटेड है। खबरों के अनुसार जल्दी ही इस गाने का पहला पोस्टर रिलीज किया जाएगा। अपनी शूटिंग के समय से ही यह गाना मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है और जनता के बीच की खासी चर्चा भी है। इस गाने से अनेकों बड़े नाम जुड़ते जा रहे हैं और जल्दी इसका म्यूजिक रिलीज भी किया जाना है।

Leave a Reply

Next Post

जयंत कुमार खमारी ने एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 25 मई 2023। जयंत कुमार खमारी ने दिनांक 24 मई 2023 को एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का पदभार ग्रहण किया। खमारी के पदभार ग्रहण करने पर एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ प्रेम सागर मिश्रा, शीर्ष प्रबंधन, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यों, कंपनी कल्याण मण्डल के सदस्यों, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।खमारी 2008 बैच के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप