दिल्ली सरकार श्रमिकों और उनके परिवार की सालाना स्वास्थ्य जांच कराएगी : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 01 मई 20225। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों की सालाना स्वास्थ्य जांच कराएगी और उनके लिए दोपहर से अपराह्न तीन बजे तक का समय आराम करने के लिए तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ पर श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आजीविका के लिए दिल्ली आने वाले लोगों के बेहतर जीवन और बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

दिल्ली में सत्ता में आने के बाद पिछले दो महीनों में अपनी सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डालते हुए गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य जांच की योजना में सभी श्रमिक और उनके परिवार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि जब दिन में बहुत गर्मी हो तो दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक श्रमिकों को आराम मिले और इसके लिए एक अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य बीमा के लिए ‘आयुष्मान भारत’, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए ‘वय वंदना योजना’, भोजन के लिए ‘अटल कैंटीन’ और बच्चों के लिए ‘पालना केंद्र’ जैसी योजनाओं को लागू करना शुरू कर दिया है, जिससे श्रमिकों को सीधे लाभ होगा। 

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस: उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 01 मई 2025। महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन राज्यों की प्रगति की सराहना की और इन्हें देश की उन्नति […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी