भाजपा 10 अगस्त से निकालेगी देशव्यापी तिरंगा यात्रा, युद्ध नायकों और शहीदों के परिजनों का करेगी सम्मान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 जुलाई 2025। भाजपा 10 से 14 अगस्त तक देश के सभी मंडलों में राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू करेगी। यात्रा का उद्देश्य ऑपेशन सिंदूर में मिली सफलता और देशभक्ति का प्रचार करना है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेताओं के भाषणों का जनता के बीच व्यापक प्रचार करना भी है। पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन के बाद बीते तीन महीने में भाजपा की यह दूसरी तिरंगा यात्रा होगी। इससे पहले पार्टी ने ऑपरेशन खत्म होने के तत्काल बाद 13 से 23 मई तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जगह-जगह युद्ध नायकों, शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। विशेष अनुमति प्राप्त कर भाजपा के कार्यकर्ता सीमा चौकियों का भी दौरा कर सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम, युद्ध स्मारकों से जुड़े स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जबकि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाल कर बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों को मौन श्रद्धांजली दी जाएगी।

बंसल को सौंपी कमान
यात्रा की सफलता के लिए प्रत्येक राज्य में एक संयोजक और तीन सदस्यीय कमेटी गठित होगी। पार्टी के महासचिव सुनील बंसल इसके राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी राज्य एक सप्ताह के अंदर कमेटियों का गठन करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के इस कार्यक्रम को बड़े सियासी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी छत्तीसगढ़ की माचू, सीएम साय ने दी बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की महिला बॉक्सर सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग