क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दिल है ग्रे’ जुलाई में होगी रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 अप्रैल 2022। अपकमिंग फिल्म दिल है ग्रे जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह, अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में हैं। बता दें सूरज प्रोडक्शन के एम. रमेश रेड्डी ने फिल्म का निर्माण किया है, वहीं 4v एंटरटेनमेंट के एसोसिएट प्रोड्यूसर मंजरी सुसिगनेशन के सूसी गणेशन ने फिल्म का निर्देशन किया हैं।      हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म की कास्ट विनीत कुमार सिंह, अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी रौतेला दिखाई दे रहें है। फिल्म का पोस्टर जारी होते ही इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट डबल हो गई है।  ऐसे में फिल्म में नजर आ रहें एक्टर विनीत कुमार सिंह ने इस पर बात करते हुए कहते हैं  ”फिल्म का आधार काफी दिलचस्प है और मैं इसके फर्स्ट लुक पोस्टर को मिलने वाली प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले नहीं किया है, और यह वास्तव में मेरे लिए यह एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है। साथ ही इसके जरिए मुझे सुसी और रमेश सर के साथ काम करने का मौका मिला है।”  वहीं इस पर अक्षय ओबेरॉय ने  कहा, ”जब मैंने पहली बार इस किरदार के बारे में सुना, तो हां कहने से लिए मुझे दोबारा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी। मेरे किरदार के रंग निश्चित रूप से मुझे एक अभिनेता तौर पर अनएक्सप्लोरड टेरिटरी में घुसने की अनुमति देंगे। सो ऐसे में  मेरे लिए कुछ अच्छा करने के लिए इससे बेहतर कहानी कोई और हो ही नहीं सकती है।” फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्वशी का कहना हैं, ”फिल्म का आधार कुछ ऐसा था जिसने  मेरा ध्यान खींचा और मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म की पेशकश का आनंद मिलेगा। क्योंकि फिल्म का सबजेक्ट काफी दिलचस्प है, तो निश्चित रूप से यह मुझे उत्साहित करने में कामयाब रहा है और मुझे उम्मीद है कि फर्स्ट लुक पोस्टर सभी के उत्साह को बढ़ाएंगे।” बता दें, इस फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती है जिसे राजनीतिक और आर्थिक रूप से सभी पॉवरफुल लोगों की कॉल को टेप करने का जिम्मा दिया जाता। फिल्म में इस किरदार के रोल में विनीत नजर आएंगे। जैसा कि फिल्म का टाइटल सजेस्ट करता है फिल्म में ब्लैक औऱ वाइट से ऊपर ग्रे शेड दिखने वाला है, जो ये बताता है कि हर समय कोई सही या गलत नहीं होता है और कुछ रहस्यों के संपर्क में आने पर किसी के दिल के इमोशन्स की तरह ही ग्रे भी होता है।आप सब भी 2022 जुलाई को थिएटर्स में फिल्म को एंजॉय करना ना भूले।

Leave a Reply

Next Post

प्रीति झंगियानी और परवीन डबास का पंजा हंगामा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 अप्रैल 2022। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के छात्रों ने चार बार के राष्ट्रीय चैंपियन और प्रो पंजा लीग ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ सचिन गोया को 50,000 रुपये जीतने का मौका दिया। एलएनआईपीई के कुलपति, विवेक पांडे, विभाग के प्रमुख डॉ आशीष […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप