भारतीय बौध्द महासभा जिला शाखा रायपुर के तत्वाधान में धम्मदेशना का कार्यक्रम हुआ संपन्न

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पूज्य भदन्त धम्मसारथी जी और भदन्त मेतानंद जी द्वारा धम्मदेशना

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 सितम्बर 2023। भारतीय बौध्द महासभा जिला शाखा रायपुर के तत्वाधन मे देवेन्द्र नगर बुध्द विहार में पूज्य भदन्त धम्मसारथी जी और पूज्य भदन्त मेता जी की धम्मदेशना का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पूज्य भदन्त धम्मसारथी जी द्वारा बुध्दा एंड हीज धम्मा को आसान पध्दति से कैसे समझा जा सकता है, सविस्तार से बताया। धम्म में तथाकथित भंतो  द्वारा किस तरह से आडंबर पाखंड को शामिल किया जा रहा है इससे दुर रहना होगा ।  बौद्ध धम्म को बाबा साहेब आम्बेडकर के विजन से देखना होगा।  भिक्कु  संघ  को मिशनरी होना होगा इत्यादि अनेक महत्वपूर्ण बाते देशना में   रखी ।
देवेन्द्र नगर बुध्द विहार मे भदन्त जी के आगमन पर पुष्प से स्वागत किया गया। पूज्य भदन्त धम्मसारथी जी एव्ं भदन्त मेता जी एव्ं जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके जी ने कैण्डल प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया एव्ं उपस्थित जन समुह द्वारा सामुहिक वंदना ली गई, इसके पश्चात पूज्य भदन्त धम्मसारथी  जी एव्ं भदन्त मेता जी का सभी उपासक/उपासिकाओं द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
 जिला शाखा द्वारा आयुष्मती नंदा आई गजघाटे जी का शाल और पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे नंदा आई गजघाटे परिवार की ओर से खिर पुड़ी का वितरण किया गया।
भारतीय बौध्द महासभा जिला शाखा रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी वार्डो के अनेक धम्म अनुयायी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विजय गजघाटे एव्ं जिला सचिव करूणा ताई वासनिक ने किया, कार्यक्रम के अंत मे आभार जिला महासचिव जी.एस.मेश्राम जी ने किया। इस असर पर अनेक गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके जी ने दी।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक करें निर्वहन- कलेक्टर

शेयर करेव्यय अनुवीक्षण के लिए सभी समन्वित तरीके से करें कार्य अवैध शराब का जखीरा मिलने पर सतर्कता के साथ कार्रवाई के निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 05 सितम्बर 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर