एमबीबीएस सीट बंटवारे को लेकर संघर्ष समिति सड़कों पर, जम्मू सहित कई जिलों में प्रदर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 30 नवंबर 2025। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) में एमबीबीएस सीटों के बंटवारे का विवाद शनिवार को जम्मू की सड़कों पर दिखा। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों ने रघुनाथ मंदिर चौक से इंदिरा चौक तक रैली निकालकर श्राइन बोर्ड और मेडिकल काॅलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उधमपुर और रियासी, सांबा, कठुआ, राजोरी व पुंछ में भी प्रदर्शन किए गए। रैली के बाद समिति की कोर कमेटी ने मंडलायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और उपराज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के संयोजक कर्नल सुखबीर सिंह मनकोटिया ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। रैली शुरू होने से पहले कर्नल मनकोटिया, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि और समिति के जिला संयोजक संजय महाजन ने रघुनाथ मंदिर में माथा टेका और आंदोलन की सफलता की प्रार्थना की।

मनकोटिया ने आरोप लगाया कि श्राइन बोर्ड की 34 एकड़ भूमि पर बने इस मेडिकल कालेज में इस वर्ष एमबीबीएस की 50 सीटों में बड़े पैमाने पर पक्षपात हुआ है। इस बार 42 सीटें विशेष समुदाय को दी गई हैं। केवल सात सीटें हिंदू और एक सीट सिख छात्र को मिली है। मेडिकल काॅलेज पूरी तरह से हिंदू भक्तों के दान और आस्था से बना है, इसलिए प्रवेश प्रक्रिया भी उसी भाव के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाया तो संघर्ष समिति आंदोलन को और तेज करेगी। पुरुषोत्तम दधीचि ने कहा कि कटड़ा और उससे जुड़े क्षेत्र में मास और शराब पर रोक है।

ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित करना मुश्किल होगा कि मेडिकल काॅलेज में प्रवेश पाने वाले छात्र इस धार्मिक अनुशासन का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक 100 प्रतिशत सीटें हिंदू समुदाय के लिए आरक्षित नहीं की जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद रैली नारेबाजी के बीच इंदिरा चौक की ओर बढ़ी। इंदिरा चौक पर भी श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की गई। रैली में समिति से जुड़े अन्य संगठनों के सदस्य भी शामिल रहे। 

उधमपुर और रियासी में भी किया प्रदर्शन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस सीट आवंटन मामले को लेेकर श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने शनिवार शहर में रोष रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में व्यापार मंडल, चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों और शहरवासियों ने भाग लिया। श्राइन बोर्ड चयन समिति मुर्दाबाद व हिंदुओं के साथ भेदभाव बंद करो के नारे लगाए। समिति के सदस्यों ने डीसी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। थापा चौक से मिनी सचिवालय तक रैली निकली जिस में नारे लगाए गए।

ज्ञापन में सभी सीटें हिंदू छात्रों के लिए आरक्षित करने की मांग
रैली के बाद समिति की कोर कमेटी ने मंडलायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त नरेश कुमार को राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व एलजी के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि श्राइन बोर्ड अधिनियम, 1988 के अनुसार बोर्ड का काम मंदिर व तीर्थस्थल से जुड़े धार्मिक और लोक हितकारी कार्यों तक सीमित है इसलिए मेडिकल काॅलेज में प्रवेश नीति भी उसी भावना के अनुरूप होनी चाहिए।

मौजूदा प्रवेश प्रक्रिया को तुरंत रद्द किया जाए। 42 मुस्लिम छात्रों को हटाकर प्रवेश सूची को दोबारा बनाया जाए और सभी 50 सीटें हिंदू छात्रों के लिए आरक्षित की जाएं। जब कई संस्थान एक समुदाय को प्राथमिकता देते हैं तो वैष्णो देवी जैसे पवित्र स्थल की भावना के अनुरूप इस काॅलेज में ऐसी नीति क्यों नहीं हो सकती। 

जम्मू बंद की चेतावनी
मेडिकल काॅलेज में मुस्लिम छात्रों को अधिक सीटों पर प्रवेश देने के विरोध में मिशन स्टेट हुड ने अध्यक्ष सुनील डिंपल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। अंबफला से जानीपुर हाईकोर्ट तक रैली निकाली गई। डिंपल ने चेतावनी दी कि यदि मेडिकल काॅलेज का विवाद जल्द न सुलझाया गया तो जम्मू बंद का आह्वान करेंगे।

सांबा में भी बोला हल्ला
 कस्बे के मुख्य चौक पर शनिवार को सीटों को लेकर चल रहे विवाद को लेकर जिला संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। जिला संघर्ष समिति के प्रधान राहुल सिंह संब्याल की देखरेख में प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों से जुड़े सदस्यों ने मांग की कि सरकार इस फैसले पर जल्ट बदलाव करे।

Leave a Reply

Next Post

श्रम मंत्री के घर शादी समारोह में पहुंचे सीएम साय समेत कई मंत्री, सांसद ज्योत्सना महंत भी हुईं शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 30 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज एक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुँचे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे। यहां […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान