गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गायों को चारा खिलाएंगे राष्ट्रपति, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गोरखपुर 01 जून 2022। गोरखपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर गोरखनाथ मंदिर में भी जोर-शोर से तैयारी चल रही है। स्वागत की तैयारी में कोई चूक न रह जाए, इसके लिए मंदिर प्रबंधन मुस्तैद है। मंदिर में राष्ट्रपति क्या-क्या करेंगे, इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक मंदिर में आने के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बाबा गोरखनाथ के दरबार में जाएंगे। वहां वह विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में पूजा कराने वालों की टीम बना दी गई है।

टीम में डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी जैसे कर्मकांड के विद्वान शामिल हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए वह गोशाला भी जाएंगे और वहां कुछ समय गायों के बीच गुजारेंगे।

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक राष्ट्रपति गायों को अपने हाथ से चारा भी खिलाएंगे। इसे लेकर इंतजाम सुनिश्चित किया जा रहा है। गोशाला की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। गोशाला के बाद वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन आएंगे, जहां उनका लोगों से मिलने-मिलाने और भोजन का कार्यक्रम है। इस दौरान पूरे समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहेंगे।

मंदिर में दूसरी बार आ रहे महामहिम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गोरखनाथ मंदिर में दूसरी बार आगमन हो रहा है। इससे पहले वह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने के लिए आए थे। तब उन्होंने गोरखपुर को सिटी आफ नॉलेज बनाने का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षिका की हत्या पर रोष, सांबा में नेशनल हाईवे जाम, भाजपा नेताओं से किए तीखे सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जम्मू 01 जून 2022। कुलगाम में हिंदू महिला शिक्षक रजनी बाला की आतंकियों द्वारा की गई हत्या के बाद घाटी से लेकर जम्मू तक लोगों में गुस्सा और उबाल है। बुधवार को सांबा में लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम को रजनी का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप