पिकअप और इको वाहन में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, एक शख्स की मौत और तीन बच्चे घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 22 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकअप और इको वाहन में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में साप्ताहिक बाजार करके लौट रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, उसके तीन बच्चे घायल हो गए हैं। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता भगत निवासी कमोसिंनडांड ने धरमजयगढ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके पति पौलाराम भगत (33) कल अपने तीनों बच्चों अर्पण भगत (9), अरूणा भगत (7), अलावा अंशु भगत (5) के साथ साप्ताहिक बाजार करने अपने ईक्को गाडी में सवार होकर धरमजयगढ गए थे। शाम करीब 7:30 बजे उसे फोन के जरिए सूचना मिला कि उसके पति और बच्चे जब घर लौट रहे थे, इस दरम्यान जब वे मिरीगुडा यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचे ही थे कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर जब वह मौके पर पहुंची तो देखा कि पीकप वाहन एवं  इक्को वाहन के बीच आमने-सामनें में एक्सीडेंट हुआ था। 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल बच्चे और उसके पिता पौलाराम भगत को सिविल अस्पताल धरमजयगढ में भर्ती कराया गया था। जहां पौलाराम भगत की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुनीता भगत की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में हाथी का आतंक, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से रख रही नजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 22 दिसंबर 2025। कोरबा वन मंडल में एक नर हाथी का विचरण ग्रामीणों के लिए खौफ का सबब बन गया है। पिछले कुछ दिनों में तीन लोगों की जान लेने के बाद, यह हाथी लगातार कोरबा जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में घूम रहा है, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण