सुरक्षाबलों व नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी बुधराम ढेर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दंतेवाड़ा 26 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में देर रात नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता मिली है। आईजी बस्तर ने बताया, सुरक्षा बलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली बुधराम मरकाम को मार गिराया है। 

उन्होंने बताया, पूरे इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को अभी भी नक्सलियों के छिपे होने का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली बुधराम पर अलग-अलग अपराधों में 19 मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया, कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जबरामेटा के आसपास के जंगल में देर रात नक्सलियों व डीआरजी जवानों का आमना-सामना हुआ। जवाबी फायरिंग के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कई नक्सली वहां से भाग गए।

नक्सलियों ने दो वाहनों और एक मशीन में लगाई आग, कोई हताहत नहीं

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक निजी दूरसंचार कंपनी के लिए केबल बिछाने के काम में लगीं दो गाड़ियों व एक मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र के तहत पडेरा और काकेकोरमा गांवों के बीच रविवार शाम को हुई घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां केबल बिछाने का काम चल रहा था तभी हथियारबंद उग्रवादियों का एक समूह स्थल पर पहुंचा और मजदूरों को काम रोकने के लिए धमकाया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद नक्सलियों ने एक जेसीबी मशीन और दो पिक-अप वाहनों को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। नक्सलियों ने पहले भी विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश की है जिनमें सड़कों का निर्माण भी शामिल हैं। वे काम को रोकने के लिए सुरक्षा बलों पर हमले करते हैं और सड़कों, गाड़ियों और मशीनों को नुकसान पहुंचाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कारगिल विजय दिवस: सेना हर प्रकार की चुनौती के लिए तैयार, द्रास में उत्तरी कमान प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करेकारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर द्रास में समारोह का आयोजन किया गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 26 जुलाई 2022। कारगिल युद्ध के शहीदों को सैन्य अधिकारियों और अन्य लोगों ने द्रास सेक्टर में स्थित युद्ध स्मारक पर जा कर श्रद्धांजलि दी। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में जवानों […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात