लखीमपुर हिंसा: एसआईटी जांच से नाखुश सुप्रीम कोर्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 नवंबर 2021। लखीमपुर खिरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लिंचिंग की प्राथमिकी में एकत्र किए गए सबूत एक विशेष आरोपी को बचाने के लिए एकत्र किए जा रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि वह जांच से संतुष्ट नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दो अलग-अलग केस की एफआईआर ओवरलैप कर एक विशेष आरोपी को लाभ दिया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने ओवरलैप की गई दोनों एफआईआर में अलग-अलग जांच के निर्देश दिए. एक एफआईआर प्रदर्शनकारी किसानों को कार से कुचलने और दूसरा कथित लिंचिंग के मामले में है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लिंचिंग की प्राथमिकी में एकत्र किए गए सबूत एक विशेष आरोपी को बचाने के लिए एकत्र किए जा रहे थे।

चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली और जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पर सवालों की झड़ी लगा दी. जस्टिस हिमा कोहली ने साल्वे से सवाल किया कि अब तक सिर्फ आशीष मिश्रा का ही फोन क्यों जब्त किया गया है और मामले के अन्य आरोपियों के फोन का क्या हुआ. आशीष मिश्रा केंद्र में मंत्री अजय मिश्रा के बेटे हैं. बेंच ने सवाल किया क्या अन्य आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे. साल्वे ने उत्तर प्रदेश सरकार की स्टेटस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कुछ आरोपियों ने कहा कि उनके पास मोबाइल फोन नहीं है, लेकिन सीडीआर प्राप्त कर लिए गए हैं।

जस्टिस कोहली ने कहा, “क्या आपका यह बयान है कि किसी अन्य आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं था?” साल्वे ने कहा कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि आरोपी वहां थे और चश्मदीदों ने उन सभी का ब्योरा दिया है. इस मौके पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक विशेष आरोपी को प्राथमिकी को ओवरलैप करके लाभ देने की कोशिश हो रही है. बेंच ने कहा कि अदालत एसआईटी से उम्मीद करती है कि किसानों की मौत के मामले में गवाही देने आने वालों के लिए स्वतंत्र कार्रवाई होगी और दूसरे मामले में जो सबूत जुटाए जा रहे हैं, उनका इस्तेमाल इसमें नहीं किया जा सकता. इस पर बेंच ने साल्वे से कहा कि ऐसा लगता है कि यह एसआईटी एफआईआर के बीच जांच दूरी बनाए रखने में असमर्थ है. बेंच ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि दो प्राथमीकियों में सबूत स्वतंत्र रूप से दर्ज किए गए हैं, वह जांच की निगरानी के लिए एक अलग उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश को नियुक्त करने का इच्छुक है और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है. साल्वे ने सरकार से निर्देश लेने के लिए कुछ समय मांगा।

मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी. लखीमपुर में किसानों के शांतिपू्र्वक प्रदर्शन के दौरान एक जीप ने किसानों को कुचल डाला था. जिसमें चार किसानों की मौत हुई थी और उसके बाद भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी जिनमें एक पत्रकार भी शामिल था. आरोप है कि जीप अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा चला रहे थे..

Leave a Reply

Next Post

पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 नवंबर 2021। अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर अपनी मैरिड लाइफ में लड़ाई-झगड़े की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार करवा दिया है। पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप