पश्चिम बंगाल: भवानीपुर सीट पर प्रचार का अंतिम दिन आज, भाजपा ने उतारे 80 नेता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 27 सितम्बर 2021। पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को मतदान होना है। लेकिन आज यानी सोमवार शाम से इस सीट पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में दोनों ही पार्टियों ने उपचुनाव की तैयारियों में अंतिम दम भरने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां ममता बनर्जी को रोकने के लिए अपने 80 नेताओं को मैदान में उतारा है। ये नेता आज पूरे जोर-शोर से इस विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। तो वहीं, टीएमसी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। 

ममता के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल मैदान में 

भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है। भाजपा इस सीट को किसी भी तरह से जीतना चाह रही है। ऐसे में पार्टी ने अपने दस नेताओं को सभी वार्डों में दौरा करने का निर्देश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह आठ बजे से 11 बजे तक प्रचार का पहला चरण होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरा चरण पूरा होगा। इसी के साथ इस सीट पर चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। 

टीएमसी ने भी भरा दम

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में टीएमसी ने भी अपने कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं को प्रचार में झोंक दिया है। ममता बनर्जी के भतीजे व पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी का कहना है कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल करेंगी।

Leave a Reply

Next Post

आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान: आज से होगी शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान का उद्घाटन करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी संबोधन भी देंगे। बता दें कि आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान